Entertainment News Of The Week: Raj Kundra के जेल जाते ही Shilpa Shetty के घर में हुई छापेमारी, Poonam Pandey ने बताया फ्रॉड

Entertainment News Of The Week: इस हफ्ते भी बॉलीवुड के गलियारे में कई बड़ी खबरों ने लाइमलाइट बटोरी हैं। इस हफ्ते बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी ने बॉलीवुड को हिलकर रख दिया। वहीं सलमान खान और कार्तिक आर्यन जैसे सितारे भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहे। बॉलीवुड लाइफ हर हफ्ते आपको इन खबरों का ब्योरा हफ्ते के आखिर में देता है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानने के लिए पढ़े हमारी ये खास रिपोर्ट-

राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी के घर में हुई छापेमारी

कुछ समय पहले ही पोर्नोग्राफी मामले में बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। आज मुंबई की अदालत ने राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। इसी बीच मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के घर पर छापेमारी कर डाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान शिल्पा का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच इस समय मामले की जांच कर रही है।

राज कुंद्रा को पूनम पांडे ने बताया फ्रॉड

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही पूनम पांडे उनके खिलाफ बड़े बयान दे रही हैं। हाल ही में पूनम पांडे ने राज कुंद्रा के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया। अपने ेक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने कहा, कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद मुजे समझ आया कि राज कुंद्रा एक फ्रॉड इंसान है। वो मुझे धोखा दे रहा था। एक महीने में मैंने अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया। मैं उसके साथ अपना पारवर्ड शेयर कर चुकी थी। मेरी जिंदगी सबके सामने उजागर हो गई। मैंने राज कुंद्रा की टीम से बात की तो उन्होंने मुझे पैसे देने से भी इनकार कर दिया। इन लोगों ने मेरे एकाउंट हैक करके पर्सनल स्पेस पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद मैंने राज कुंद्रा के साथ कभी काम नहीं किया।

कार्तिक आर्यन ने किया अपकमिंग फिल्म कैप्टन इंडिया का ऐलान

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कुछ समय पहले ही अपनी अगली फिल्म कैप्टन इंडिया का ऐलान कर दिया है। कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली फिल्म के लिए निर्देशक हंसल मेहता (Hansal Mehta) के साथ हाथ मिलाया है। एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी कैप्टन इंडिया (Captain India) के साथ दर्शकों के बीच पहुंचने वाली है। इस फिल्म का ऐलान करते हुए निर्माता-निर्देशक ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन एयरफोर्स ऑफिसर के गेटअप में दिख रहे हैं।

सलमान खान ने किया दबंग 4 का ऐलान

सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंफर्म कर दिया है कि वो दंबग 4 (Dabangg 4) के साथ दोबारा दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म स्टार सलमान खान ने ये खुलासा अपने भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) के शो पिंच (Quick Heal Pinch By Arbaaz Khan season 2) के दूसरे सीजन के दौरान किया है।

अक्षय कुमार ने कोरोना से लड़ने के लिए दिया दान

अक्षय कुमार कोरोना से लड़ रहे लोगों का साथ दे रहे हैं। अक्षय कुमार लोगों की मदद करने के लिए दान देने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने ऐलान किया है कि वो एक बार फिर से 50 लाख रुपए डोनेट करने वाले हैं। अक्षय कुमार उन कलाकारों की मदद के लिए आगे आए हैं जिनकी जिंदगी कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हुई है। अक्षय ने संस्‍कार भारती कैंपेन 'पीर पराई जाने रे' के तहत 50 लाख रुपये का डोनेशन दिया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2V6yZRJ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म