Bell Bottom Release Date: थियेटर्स पर ही धमाका करेंगे Akshay Kumar, स्वतंत्रता दिवस पर नहीं, इस दिन दिखाएंगे देशभक्ति
Bell Bottom Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म बैल बॉटम (Bell Bottom) की रिलीज का आखिरकार मेगा ऐलान हो गया है। फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक दमदार टीजर वीडियो जारी कर बताया है कि वो अपनी फिल्म को थियेटर्स में ही लेकर आने वाले हैं। इसके साथ ही सुपरस्टार पहले ए लिस्टर एक्टर बन गए हैं जो कोरोना वायरस के बाद खुले सिनेमाघरों में अपनी फिल्म को लेकर पहुंचने वाले हैं। इस फिल्म से दर्शकों के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं ओर थियेटर्स मालिकों को भी बड़ी उम्मीद है। इसकी वजह अक्षय कुमार का बढ़ता स्टारडम है जो दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने में कामयाब हो सकता है।
अक्षय कुमार और वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म के निर्देशक रंजीत एम तिवारी हैं। फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट और ऐमी एंटरटेनमेंट ने को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। जिसमें अक्षय कुमार एक जासूस की भूमिका निभाते हुए दिखने वाले हैं। अक्षय कुमार ने ये वीडियो जारी कर लिखा है, 'मिशन- आप सभी को थियेटर्स में एंटरटेन करना, दिन - अगस्त 19, 2021, बेल बॉटम के आने का ऐलान कर रहे हैं।' ये वीडियो आफ यहां देख सकते हैं।
Mission: To Entertain you on the BIG SCREEN
Date: August 19, 2021
Announcing the arrival of #BellBottom! #BellBottomInCinemasAug19@vashubhagnani @humasqureshi @LaraDutta @ranjit_tiwari @jackkybhagnani @honeybhagnani @monishaadvani @madhubhojwani @nikkhiladvani @EmmayEntertain pic.twitter.com/4z9jCdmJj3
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 30, 2021
इन फिल्मों में बिजी हैं अक्षय कुमार
फिल्म स्टार अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई दिलचस्प फिल्मों को लेकर बिजी हैं। वो जल्दी ही तमिल सुपरस्टार धनुष और सारा अली खान के साथ फिल्म अतरंगी रे में दिखने वाले हैं। इसके अलावा उनके हाथ रामसेतु, रक्षाबंधन, पृथ्वीराज और बच्चन पांडे जैसी फिल्में है। इतना ही नहीं, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार-कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी भी बनकर तैयार खड़ी और सिर्फ रिलीज का मुंह देख रही है। तो क्या आप अक्षय कुमार स्टारर इन फिल्मों के लिए बेकरार हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3BRNx8G
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment