Pal Pal Dil Ke Paas फ्लॉप होने के बाद घरवालों ने छोड़ा Karan Deol का साथ, बोले 'मैंने एक्टिंग इसलिए शुरू की थी क्योंकि...'

Karan Deol reveals How He Deal With Flop Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टारकिड्स एक्टिंग की दुनिया में अपना लक अजमा रहे हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टारकिड्स की फिल्में फ्लॉप रही, तो कई ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। इन सब में एक बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) भी हैं।

करण देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) के कदम रखा था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई और ना ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। हाल ही में अपने फ्लॉप डेब्यू को लेकर करण देओल ने अपने राय रखी है।

करण देओल ने कहा, 'मेरे डेब्यू के बाद इस सब की जिम्मेदारी मेरे ऊपर थी। मैं अपने दम पर सभी फैसले लेता रहा हूं। मेरे पापा सनी देओल ने भी कहा था कि ऐसे इंसान बनो, जो अपने फैसले खुद ले सके और अपनी गलतियों से सीखो।' यही एकमात्र तरीका है। दरअसल, पल पल दिल के पास की रिलीज के बाद महामारी शुरू गई और हम सभी को अपने घरों तक सीमित रहना पड़ा।'

उन्होंने खुलासा किया कि कैसे लॉकडाउन ने उन्हें अपने काम में कमजोर कड़ियों को खोजने का मौका दिया। उन्होंने कहा, 'मैं अपने चाचा (बॉबी देओल), दादा (धर्मेंद्र) और पापा के साथ था... मैंने अपने पुराने एक्टिंग वीडियोज देखे, जो मैंने स्कूल में किए थे। मैंने देखा कि मैं कितना खुश था। मैंने एक्टिंग करना शुरू किया क्योंकि मुझे यह पसंद है। इसलिए मैं किसी भी चीज को नीचे नहीं जाने दे सकता। इन वीडियो ने मेरे अंदर फिर से कुछ करना का कॉन्फिडेंस पैदा किया। किसी तरह लॉकडाउन के दौरान मैंने खुद को रिचार्ज किया। मैंने दूसरे राउंड के लिए एक पॉजिटिव हेडस्पेस में हूं।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3BNz1yE
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म