Shilpa Shetty की बहन ही नहीं, इस करीबी दोस्त को भी Raj Kundra ने दिया था 'ऐप' का ऑफर !!
Not only Shilpa Shetty's sister but Celina Jaitly was also approached for Raj Kundra's decent app: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफी केस के चलते जेल के अंदर हैं। इधर, पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। अदाकारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस के खुलासे के बाद इस स्टार कपल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही इस मामले में कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही अदाकारा गहना वशिष्ठ ने खुलासा किया था कि राज कुंद्रा अपनी साली शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के साथ भी बॉलीफेम नाम की एक एप्लिकेशन शुरू करने की प्लानिंग कर रहे थे।
इसके बाद रिपोर्ट्स सामने आईं की राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी की करीबी दोस्त सेलिना जेटली (Celina Jaitly) को भी एक एप्लिकेशन का ऑफर दिया था। जिसके बाद बॉलीवुड हलके में हंगामा मच गया था। अब अदाकारा के प्रवक्ता ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया है। प्रवक्ता ने कहा है कि अदाकारा को राज कुंद्रा ने अपनी हॉटशॉट्स ऐप के लिए नहीं बल्कि डीसेंट ऐप के लिए अप्रोच किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने वो भी नहीं ज्वाइन की।
सेलिना जेटली ने हॉटशॉट्स के लिए बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ किसी भी तरह का कनेक्शन होने से इंकार किया था। प्रवक्ता ने कहा, 'सेलिना के पहले के कमिटमेंट्स की वजह से वो इस ऐप का हिस्सा नहीं बन पाई थी। सिर्फ सेलिना ही नहीं, बहुत सारी अदाकाराओं को इस ऐप का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया था।'
इस बीच राज कुंद्रा को अदालत ने और 14 दिन की पुलिस कस्टडी के लिए भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया कि राज कुंद्रा ने इन ऐप के जरिए करीब 1.17 करोड़ रुपये कमाए हैं। ये कमाई अगस्त से दिसंबर महीने के बीच में हुई। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद मुंबई की क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर रेड की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा शेट्टी के घर से पुलिस को कई पोर्न वीडियोज मिले थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3BU2OGc
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment