Shilpa Shetty ने पति Raj Kundra को बताया निर्दोष, पूछताछ के दौरान इस शख्स का लिया नाम
Shilpa Shetty told husband Raj Kundra innocent: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) से जुड़े पोर्नोग्राफी केस में एक न्य मोड़ आया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कंपनी या इसके कंटेंट में इन्वोल्व होने से साफ इनकार कर दिया है। यही नहीं शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा को निर्दोष बताते हुए पति के बहनोई पर उंगली उठाई है। एक्ट्रेस के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।
शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने शिल्पा और राज के जुहू स्थित आवास पर छापा मारा। जंच कर रही टीम इस समय मनी ट्रेल और संबंधित ईमेल की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इस मामले में शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया है। एक्ट्रेस ने कंपनी में अपनी इन्वोल्व्मेंट से इनकार करते हुए दावा किया कि उन्हें हॉटशॉट्स की कंटेंट के बारे में पता नहीं था।
शिल्पा शेट्टी ने यह भी बताया किया कि इरोटिका पोर्न से अलग है, जिसके लिए उसके पति पर आरोप लगाया गया है। राज कुंद्रा पोर्न कंटेंट को प्रोड्यूस करने में शामिल नहीं है। सूत्रों का दावा है कि शेट्टी ने एप के कामकाज और उसके संचालन के लिए राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी का नाम लिया।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने पति के वियान इंडस्ट्रीज से इस्तीफा दे दिया। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने एक्टिव एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स से दूर हो गईं, जिसमें एक टेलीविजन रिएलिटी शो और उनकी एक फिल्म शामिल है। क्रिकेट सट्टेबाजी के सालों बाद राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने राज के आईटी हेड रयान थ्रोप के साथ उनकी पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3kUqsfq
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment