ChaalBaaz के सीक्वल में हुई इस हसीना की एंट्री!! Janhvi Kapoor को लगेगा झटका
Shraddha Kapoor to do ChaalBaaz sequel: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) की सुपरहिट फिल्म चालबाज का सीक्वल जल्द ही शुरू हो जाएगा। डायरेक्टर पंकज पराशर ने चालबाज सीक्वल के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि यह पिछली फिल्म से आगे की कहानी होगी, जिसे चालबाज इन लंदन के नाम से बनाया जाएगा। पंकज पराशर ने कहा है कि उनकी अपकमिंग फिल्म आज से 5 साल आगे की कहानी पर्दे पर पेश करेगी, जो बहुत ही चैलेंजिंग काम है।
पंकज पराशर की चालबाज इन लंदन में अदाकारा श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। श्रीदेवी की जगह लेना श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के लिए आसान नहीं होगा लेकिन पंकज पराशर का कहना है कि वो इस चुनौती के लिए एकदम तैयार हैं। पंकज पराशर के अनुसार, ‘जब मैंने चालबाज बनाई थी तो मेरी कोशिश थी कि मैं उसे उस समय से आगे का बनाऊं। इसके सीक्वल के साथ भी हम यही कोशिश करेंगे। यह नई दुनिया की नई फिल्म है, जिसमें हम पुराने गानों का उपयोग करेंगे। मेरे लिए यह बहुत ही चैलेंजिंग है कि आज से 5 साल आगे की कहानी दिखाऊं।’
पंकज पराशर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, ‘चालबाज इन लंदन पूरी तरह से सीक्वल नहीं है। हम एक नई कहानी दर्शकों के सामने पेश करेंगे, जिसमें भरपूर एक्शन सीन्स और इमोशनल ट्रैक हैं। आज भी लोग ना जाने कहां से आई है गाना सुनते हैं, मुझे इस बात की खुशी है।’
श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की बॉलीवुड एंट्री से पहले ही यह दुनिया छोड़कर चली गईं, जिस कारण उनके फैंस जाह्नवी कपूर को उनकी फिल्मों में देखना चाहते हैं। जहां तक बात चालबाज सीक्वल की है, तो उसमें तो जाह्नवी कपूर दिखाई नहीं देंगी। वैसे आपके अनुसार चालबाज सीक्वल के लिए श्रद्धा कपूर ठीक च्वाइस हैं, या नहीं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3eWe3E0
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment