The Immortal Ashwatthama में हुई इस दमदार एक्टर की एंट्री, नाम सुनकर छूटेंगे Vicky Kaushal के पसीने!

विकी कौशल (Vicky Kaushal) की मच अवेटेड और ग्रैंड बजट की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' (The Immortal Ashwatthama) बीते लंबे वक्त से चर्चा में है। कभी फिल्म की कहानी को लेकर तो कभी फिल्म की कास्टिंग को लेकर। फिल्म को उरी डायरेक्टर आदित्य धर बना रहे हैं और फिल्म साल 2023 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। अब फिल्म की कास्ट से जुड़ी एक और खबर आ रही है। खबर है कि फिल्म में बॉलीवुड के 'अन्ना' को जरूरी रोल के लिए साइन किया गया है।

फिल्म में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को जरूरी रोल के लिए लिया गया है। सुनील शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं जो 59 साल की उम्र में भी अच्छे अच्छों फिटनेस फ्रीक एक्टर्स को फेल कर देते हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, 'अश्वत्थामा बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है और ऐसे में मेकर्स कास्ट में दमदार स्टार्स को शामिल कर रहे हैं। हाल ही में आदित्य ने एक महत्वपूर्ण रोल के लिए सुनील शेट्टी से बात की थी। बातचीत के दौरान सुनील भी रोल के लिए इंटरेस्टेड दिखे। फिलहाल दोनों के बीच बातचीत पटरी पर है।'

हालांकि सुनील का रोल क्या होगा? इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। आदित्य और फिल्म के प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला अगस्त तक फिल्म को लेकर सभी तैयारियां फाइनल करना चाहते हैं ताकि सितंबर से शूटिंग अहरु की जा सके। फिल्म किस शूटिंग भारत, दुबई और आइलैंड में कई जाएगी। फिल्म में जबरदस्त विजुअल्स और शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। हाल ही में विकी ने फिल्म के लिए तैयारियों की एक तस्वीर भी शेयर की थी जो खासी वायरल हुई थी। यहां देखिए विकी की वो वायरल तस्वीर और हमें कमेंट में बताइए कि विकी के साथ सुनील को देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं?



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3f9Qx6D
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म