Geeta Basra ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर लेकिन लगा दिया Kareena Kapoor Khan वाला 'खुराफाती दिमाग'

हाल ही में एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) और क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के घर एक नया मेहमान आया। 10 जुलाई को दोनों के घर एक प्यारे से बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद से ही फैंस हरभजन के बेटे की पहली झलक देखने को बेकरार थे। सोमवार को गीता ने अपने लाडले की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर कर दी है। इसके साथ ही गीता ने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी कर दिया है।

गीता ने बताया कि उनके बेटे का नाम जोवान वीर सिंह पलहा (Jovan Veer Singh Plaha) है। गीता ने जो फोटो शेयर की है, उस तस्वीर में उनकी बेटी हीर ने अपने छोटे भाई को गोद में लिए हुए है। हालांकि गीता ने भी करीना कपूर की तरह ही अपने बेटे की शक्ल फैंस को नहीं दिखाई है। फैंस को बेसब्र रखने के लिए गीता ने केवल अपने बेटे का सिर दिखाया है। तस्वीर शेयर करते हुए गीता ने लिखा, 'ये है हीर का वीर। जोवान वीर सिंह पलहा।' देखिए गीता का पोस्ट...

फिलहाल गीता मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपना प्रेग्नेंसी पीरियड भी काफी एंजॉय किया था। इस दौरान गीता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई फोटोज शेयर किए जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल हुए। थोड़े दिनों पहले ही गीता ने अपने बेबी शावर के फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उन्होंने वर्चुअली बेबी शावर सेलिब्रेट किया। मालूम हो, गीता बसरा और हरभजन सिंह ने 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी की थी। इसके साथ ही गीता उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गईं जिन्होंने स्पोर्ट्समैन को अपना हमसफर चुना है। इसके बाद साल 2016 में उन्हें हिनाया नाम की बेटी हुईं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3BGEVle
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म