Raj Kundra Pronography Case: Shilpa Shetty पर बरसे Mukesh Khanna, बोले 'उसे इस बारे में 120 प्रतिशत पता...'

Raj Kundra Pronography Case: बीते हफ्ते बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई पुलिस ने पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी पर कई सवाल उठ रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी को कई लोग सपोर्ट कर रहे हैं। कई हैरान है कि शिल्पा शेट्टी को कैसे इस बारे में कोई भनक नहीं थी। ऐसे में टीवी के लोकप्रिय सीरियल शक्तिमान के एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी शिल्पा शेट्टी कर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि शिल्पा शेट्टी को इस बारे में 120 प्रतिशत पता था।

मुकेश खन्ना ने अब राज कुंद्रा मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया, 'पहले के समय में पति-पत्नी के बीच ज्यादा बात नहीं होती थी लेकिन आज पत्नी को सब पता है कि उसका पति क्या कर रहा है। शिल्पा शेट्टी को इस बारे में 120 फीसदी पता होना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह इसके लिए जिम्मेदार हैं लेकिन अगर वह ईमानदार है और अपने पति के खिलाफ बोलने की हिम्मत रखती है, तो उसे बोलना चाहिए क्योंकि अगर वह ऐसा करती है, तो एडल्ट इंडस्ट्री बंद हो जाएगी।

बीते दिनों मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के जुहू स्थित घर पर छापा मरा था। इस छापेमारी के दौरान टीम को एक छिपी हुई अलमारी भी मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें, तो छापेमारी के वक्त राज कुंद्रा भी टीम के साथ थे। बताया जाता है कि पुलिस के सामने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा में जमकर बहस हुई थी। मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से लगभग 2 घंटों तक बात की थी। इस मामले में शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा को निर्दोष बताया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3iau1wc
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म