Raj Kundra को बेगुनाह बताकर बुरी फंसीं Gehana Vasisth, मुंबई पुलिस ने भेजा समन

Raj Kundra's arrest in pornography case: Mumbai Police crime branch summons Gehana Vasisth after Supporting Shilpa Shetty's Husband: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को कुछ समय पहले ही मुंबाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी करने के आरोप लगाए गए हैं। राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाकर उनको मोबाइल ऐप पर लोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुछ समय पहले ही इस मामले में क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की है। शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज करने के बाद क्राइम ब्रांच ने 3 और लोगों को समन भेजा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो क्राइम ब्रांच इन तीनों लोगों से प्रॉपर्टी सेल, अश्लील फिल्म बनाने और इसे रिलीज करने को लेकर सवाल करने वाली है।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ को समन भेजाकर प्रॉपर्टी सेल ऑफिस आने के लिए कहा है। खुद गहना वशिष्ठ ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इस बारे में बात करते हुए गहना वशिष्ठ ने बताया कि उनको पुलिस का समन मिल चुका है। फिलहाल वो पूछताछ के लिए नहीं आ सकतीं क्योंकि वो फिलहाल भोपाल में हैं।

बता दें गहना वशिष्ठ उन गिनें चुने लोगों में से एक हैं जो लगातार राज कुंद्रा को सपोर्ट कर रहे हैं। गहना वशिष्ठ ने अपने बयान में ये साफ कर दिया है कि राज कुंद्रा पोर्न फिल्म नहीं बनाते हैं। इतना ही नहीं गहना वशिष्ठ ने पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा के सभी आरोपों को झूठ बता दिया था।

देखें गहना विशिष्ठ की तस्वीरें-

अपने बयान में गहना वशिष्ठ ने कहा था, राज कुंद्रा की कोई भी वीडियो पोर्न नहीं है। ये वीडियोज काफी बोल्ड और एरॉटिक हैं। इन वीडियोज को पोर्न की कैटेगरी में नहीं रखा जाता। राज कुंद्रा ने कभी भी किसी को पोर्ट फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मजबूर नहीं किया। पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा झूठ बोल रही हैं। ये बात गलत है कि राज कुंद्रा ने किसी के साथ जबरदस्ती की है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3iMutzT
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म