Alia Bhatt ने दिए बेस्ट गर्लफ्रेंड्स बनने के टिप्स, फोटोज देख चौकेंगे Ranbir Kapoor
Alia Bhatt misses Ranbir Kapoor badly as she wears BFs cap: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म आरआरआर (RRR) की शूटिंग में बिजी हैं। जहां हाल ही में फिल्म के एक गाने की शूटिंग पूरी हुई है। इस फिल्म की शूटिंग की वजह से अदाकारा हैदराबाद के लिए निकली हुई हैं। इस फिल्म में अदाकारा आलिया भट्ट टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) के साथ नजर आने वाली हैं। इस बीच आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को बहुत मिस कर रही हैं। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दी है।
जहां एक्ट्रेस रणबीर कपूर की कैप पहने हुए दिख रही हैं। साथ ही अदाकारा ने बेस्ट गर्लफ्रेंड बनने के कुछ टिप्स भी फैंस के साथ शेयर किए हैं। रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने अपनी तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘जब आप उन्हें बहुत मिस करते हैं तो आप उनकी कुछ चीजें चुरा लें। और साथ ही सुनिश्चित करें कि आप बहुत सारी सेल्फीज भी क्लिक करें।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी दो फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
आलिया भट्ट की इस तस्वीर पर उनकी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘नॉटी लिटिल पॉसम’ बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर भी मीडिया में खबरें सामने आती रहती हैं। एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्दी ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग लंबे वक्त से चल रही है। अभी तक फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई है। इस फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी है। फिल्म की कहानी सुपरहीरो बेस्ड है। जिसमें पहली बार रणबीर कपूर सुपर हीरो के किरदार में दिखेंगे। तो क्या आप इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ybsuvr
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment