Athiya Shetty के साथ इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं KL Rahul, सामने आई इस प्यारी तस्वीर ने रिश्ते पर लगाई मुहर!
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर बात करने से हिचकिचाते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के पोस्ट और कमेंट्स से समझ आता है कि दोनों एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। फिलहाल केएल राहुल भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए हुए हैं और वहां पर उनके साथ अथिया शेट्टी भी हैं। दोनों इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही है जिसके बाद से फैंस ने दोनों के रिश्ते को आधिकारिक मान लिया है। दरअसल क्रिकेटर इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे अपने पति इशांत और अथिया-राहुल के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में राहुल ने अथिया के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। तस्वीर में दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। तस्वीर शेयर करते हुए इशांत की पत्नी प्रतिमा ने कैप्शन दिया, 'राहों में उनसे मुलाकात हो गई।' ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। देखिए.....
इस तस्वीर के सामने आने के बाद अथिया और राहुल के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों के फैंस चाहते हैं कि दोनों जल्द से जल्द हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएं। हाल ही में अथिया के पिता सुनील ने भी दोनों के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा था कि दोनों की जोड़ी एक-दूसरे के साथ बेहतरीन लगती है। दोनों एक साथ शानदार दिखते हैं। सुनील भी इस रिश्ते को खुले दिल से स्वीकार करते हैं। वैसे आपका इस मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3BPVJq7
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment