Raj Kundra केस में पुलिस को पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ी हर हसीना की जानकारी देने के लिए राजी हुईं Gehana Vasisth, बोली 'मैं सबका पर्दाफाश...'
Raj Kundra arrest in pornography case: Gehana Vasisth want to reveal police of all girls name and people involved in the porn industry: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ समय पहले ही इस मामले में क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की की थी। शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज करने के बाद क्राइम ब्रांच ने 3 और लोगों को समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्राइम ब्रांच इन तीनों लोगों से प्रॉपर्टी सेल, अश्लील फिल्म बनाने और इसे रिलीज करने को लेकर सवाल करने वाली है। इन तीन लोगों में गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) का नाम भी शामिल है।
कुछ समय पहले ही मुंबई पुलिस ने गहना विशिष्ठ को समन भेजा है। समन जारी होते ही गहना वशिष्ठ ने बताया कि वो बयान दर्ज करने नहीं आ सकतीं। गहना वशिष्ठ इस समय मुंबई में है। इसी बीच गहना वशिष्ठ ने एक बयान देखकर सोशल मीडिया की दुनिया में सनसनी मचा दी है। गहना वशिष्ठ ने दावा किया है कि वो पोर्न जगत का पर्दाफाश करना चाहती है। गहना वशिष्ठ ने अपने बयान में कहा है कि वो पुलिस को पोर्न जगत से जुड़ी हर लड़की की जानकारी देने वाली है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गहना वशिष्ठ ने कहा, 'मैं पोर्न इंडस्ट्री के बारे में पहले ही पुलिस के साथ बहुत सारा जानकारी साझा कर चुकी हूं। अब मैं जल्द ही क्राइम ब्रांच के ऑफिसर्स से मुलाकात करने वाली हूं। इस दौरान मैं पुलिस को उन सभी लड़कियों की लिस्ट देने वाली हूं जो कि पोर्न जगत में सक्रिय है। इसके अलावा मैं पुलिस को उन लोगों के नाम भी बता दूंगी जो पोर्न जगत में काम करते हैं।'
आगे गहना वशिष्ठ ने कहा, 'इस दुनिया में लड़के और लड़कियां हर कोई काम करता है। मैं सबके नाम से पर्दा हटाने वाली हूं। यहां बहुत सी लड़कियां है जो खुद को पीड़िता बताती हैं। असल में इन लड़कियों को अपने नाम के सामने आने का डर सता रहा है। यही वजह है जो हर कोई एक दूसरे पर आरोप लगा रहा है। ये सभी लोग पोर्न बनाते हैं।'
खुलासा करते हुए गहना वशिष्ठ ने कहा, 'ये वीडियोज इंटरनेट पर आसानी से मिल जाती है। मैं इन सभी लोगों के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना रही हूं। केवल एक आदमी को टारगेट करने से क्या होगा। राज कुंद्रा और मुझे इन लोगों ने फंसाया था। अब इन लोगों की बारी है।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3BIFRFS
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment