Hrithik Roshan ने Kiara Advani से पूछा पर्सनल सवाल, Sussanne Khan को लगेगी मिर्ची

Hrithik Roshan asks a personal question to Kiara Advani: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर हड़कंप मचा दिया है। फिल्म स्टार ने ट्रेंडी आउटफिट्स में एक तस्वीर शेयर कर फिल्म अदाकारा से अपने ड्रेसिंग को लेकर सवाल पूछ लिया है। ऋतिक रोशन इस तस्वीर में स्लिम फिट ट्राउजर, प्रिंटेड ब्लू शर्ट और साथ में स्टाइलिश जैकेट कैरी किए हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को टैग कर पूछा है, ‘हे, कियारा आडवाणी क्या ये अच्छा लग रहा है?’ ऋतिक रोशन का ये ट्वीट आप यहां देख सकते हैं।

ऋतिक रोशन ने कियारा आडवाणी से ये सवाल क्यों पूछा है, इसे लेकर अभी फैंस अपना सिर खुजला ही रहे थे कि लक्ष्मी स्टार ने उनके साथ एक और तस्वीर शेयर कर दी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को भी टैग कर दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘उतना भी अच्छा नहीं है, इसे और बेहतर कैसे करें। विजय देवरकोंडा आपका क्या ख्याल है।’

ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के इन ट्वीट्स के बाद इन सितारों के फैंस में खलबली मच गई है। दोनों सितारों के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म के ऐलान को लेकर कयास लगाने लगे हैं। ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के इन ट्वीट्स से लगता है कि वो दोनों साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा के साथ मिलकर कोई बड़ा धमाका करने वाले हैं। इस बीच ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के इस सवाल का जवाब फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने पूरे स्वैग से दिया है। उन्होंने लिखा, 'बेहतरीन, लेकिन फिर भी काफी नहीं। इसमें कुछ राउडीनेस की जरुरत है। सामंथा अक्किनेनी, क्या आपको भी यही लगता है।'

विजय देवरकोंडा के इस ट्वीट के बाद अब में सामंथा अक्किनेनी के ट्वीट का इंतजा है। जिससे इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझ पाएगी। इस बीच ऋतिक रोशन के फैंस उनके इन ट्वीट्स से वॉर 2, विक्रम वेधा और कृष 4 का लिंक खोज रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3zKes4q
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म