Bigg Clash !! दिवाली 2022 के दिन Shah Rukh Khan की 'Pathan' से टक्कर लेंगे Salman Khan, Kabhi Eid Kabhi Diwali की रिलीज का किया ऐलान
Salman Khan's Kabhi Eid Kabhi Diwali Release on Diwali 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) जल्द से जल्द अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान खान इस समय 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देगी। रिपोर्ट्स में यह ही सामने आया है कि इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट विलेन के किरदार में इमरान हाशमी दिखाई देंगे। इस फिल्म के अलावा सलमान खान ने आने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' (Kabhi Eid Kabhi Diwali) की रिलीज डेट लॉक कर दी है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, "सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala ) ने हाल ही में 'भाईजान' (Bhaijaan) की शूटिंग शेड्यूल और रिलीज की तारीख पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। मेकर्स ने इस फिल्म को दिवाली 2022 के दिन रिलीज करने का फैसला किया है। दोनों की राय है कि स्क्रिप्ट कॉमेडी से भरी हुई है और फैमिली बेस्ड फिल्म को दिवाली के त्योहार पर रिलीज करना सही होगा। उम्मीद है कि फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों का रुख करेगी।'
सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म का टाइटल शुरू में 'कभी ईद कभी दीवाली' दिया गया था। मगर अब फिल्म का टाइटल बदलकर 'भाईजान' रख दिया है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद समजी करेंगे। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पहली बार साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े दिखाई देंगे। दोनों की इस फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक दभी बेताब हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान खान की 'भाईजान' की टक्कर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान' (Pathan) से हो सकती है। मेकर्स 'पठान' को भी आगे साल दिवाली पर रिलीज करने की सोच रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3i81N5t
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment