मल्टीप्लेक्स चेन कंपनी Inox का बड़ा ऐलान, टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को जिंदगीभर फ्री में दिखाएगी फिल्में

भारतीय एथलीट्स टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं और देश के लिए मेडल लाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। वहीं देश में हर कोई उनके मेडल जीतने की दुआ कर रहा है और उनका उत्साहवर्धन कर रहा है। हाल ही में मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता था और इसके बाद पिज्जा कंपनी डोमिनोस ने उन्हें जिंदगी भर फ्री पिज्जा देने का ऐलान कर दिया। अब इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन कंपनियों में से एक आईनॉक्स (Inox) ने भी एक बड़ा कदम उठाया है।

मंगलवार को आईनॉक्स ने ऐलान किया कि वो टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीट्स को जिंदगी भर के लिए फ्री फिल्में दिखाएगा। वहीं टीम के सभी सदस्यों को 1 साल के लिए फ्री मूवी टिकट देगा। यानी कि जो भी एथलीट टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतेगा, उसे आजीवन के लिए आईनॉक्स की ओर से फ्री मूवी टिकट मिलेगा। इसके अलावा टोक्यो गए एथलीट्स के पूरे दल (भले ही मेडल जीतें या नहीं) को एक साल के लिए फ्री मूवी टिकट आईनॉक्स की ओर से दिए जाएंगे। ऐसे छोटे-छोटे हावभावों से ही एथलीट्स का हौसला बढ़ता है।

अभी तक ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। देश को एकमात्र मेडल वेटलिफ्टिंग में मिला है जो कि मीराबाई चानू ने सिल्वर जीता। इसके अलावा कई बड़ी उम्मीदें धराशायी हो गईं। बात करें सिनेमाहॉल्स की तो हाल ही में अधिकतर राज्यों में सिनेमाघरों को खोलने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अधिकतर राज्यों में सिनेमाघर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। धीरे-धीरे ये क्षमता बढ़ा दी जाएगी। आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में बेल बॉटम, सूर्यवंशी, आरआरआर, केजीएफ 2 जैसी धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3f3CHTi
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म