Raj Kundra के सपोर्ट में उतरीं Gehana Vasisth, Sherlyn Chopra और Poonam Pandey को बताया झूठा
Raj Kundra's arrest in pornography case: Gehana Vasisth Supports Shilpa Shetty's Husband, called Poonam Pandey Liar: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए है। चंद रोज पहले ही राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाकर उनको मोबाइल ऐप पर लोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राज कुंद्री के घर पर भी छापेमारी की है। इस समय राज कुंद्रा मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के हिरासत में हैं। राज कुंद्रा को लेकर मीडिया में तरह तरह के बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच जानी मानी अदाकारा गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) राज कुंद्रा के सपोर्ट में उतर आई हैं। इतना ही नहीं गहना वशिष्ठ ने तो राज कुंद्रा की पोल खोलने वाली पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा को भी झूठा बता दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गहना वशिष्ठ ने कहा, 'राज कुंद्रा ने कभी भी किसी को पोर्ट फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मजबूर नहीं किया। राज कुंद्रा का बिजनेस पूरी दुनिया में फैला हुआ है। राज कुंद्रा हॉट्स हॉस्ट नाम का एक एप चलाता है। राज कुंद्रा के एप के लिए शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे और मेरे जैसी और कई अदाकाराओं ने काम किया है। ये बात गलत है कि राज कुंद्रा ने किसी के साथ जबरदस्ती की है।'
आगे गहना वशिष्ठ ने कहा, 'पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा झूठ बोल रही हैं। पूनम पांडे सालों से सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियोज शेयर कर रही है। पूनम पांडे का तो खुद का एप भी है। मैं जेल में राज कुंद्रा के ऑफिस की एक कर्मचारी से मिली थी। उसने मुझे बताया था कि शर्लिन चोपड़ा उसपर और राज कुंद्रा पर आरोप लगा रही है।'
गहना वशिष्ठ ने आगे कहा, 'ये बात सच है कि मैंने उमेश कामनाथ के साथ काम किया है। वो वीडियोज पोर्नोग्राफिक नहीं थीं। अब मैं अपनी चार्जशीट में ये बात साबित कर सकूंगी। मैं उस गुनाह की सजा काटी है जो मैंने कभी किया ही नहीं था। हां ये बात सच है कि मैंने 5 महीने जेल की सजा काटी है। '
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3kTElL8
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment