Mirabai Chanu की गलत फोटो शेयर करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं Tisca Chopra, यूजर ने लिखा, 'बड़े-बड़े देशों में ऐसी...'

Tisca Chopra gets trolled for sharing wrong photo of Mirabai Chanu: भारतीय एथलीट मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने देश को गर्व महसूस कराया है। उन्होंने टोक्यो में चल रहे ओलंपिक गेम्स में वेटलिफ्टिंग के लिए रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मीराबाई चानू की इस सफलता के बाद अक्षय कुमार, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा और दीया मिर्जा समेत कई हस्तियों ने नेशनल एथलीट को बधाई दी। मीराबाई की जीत की खबर आने के बाद से ही मीराबाई के लिए हर तरफ से बधाईयों का तांता लगा हुआ है। एक्ट्रेस करीना कपूर और अनुष्का शर्मा के बाद 'तारे जमीन पर' एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) ने भी मीराबाई चानू के लिए एक बधाई ट्वीट साझा किया। इस ट्वीट के बाद टिस्का को काफी ट्रोल भी किया गया।

टिस्का चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर मीराबाई चानू के बजाय इंडोनेशियाई वेटलिफ्टर आयशा कैंटिका की एक तस्वीर साझा की। एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा, 'आपने हमें गर्व महसूस कराया है।' उन्होंने गलत फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया। उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें गलत फोटो का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया। एक सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि यह मीराबाई नहीं बल्कि एक इंडोनेशियाई वेटलिफ्टर है, जिसने कांस्य पदक जीता है।

ट्रोल ने टिस्का की गलती की ओर इशारा करते हुए ट्वीट किया, 'वह मीराबाई चानू नहीं है। वह इंडोनेशिया की वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने कांस्य पदक जीता है।' एक यूजर ने लिखा, 'वो इंडोनेशिया की है... यह मीराबाई चानू की तस्वीर नहीं है... कृपया अपना ट्वीट चेक करें।' जबकि दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, 'क्या शर्म की बात है।'

ट्रोल होने के बाद टिस्का चोपड़ा ने अपनी गलती मानी और ट्रोल करने वाले कुछ लोगों को करारा जवाब दिया। एक ट्रोल का जवाब देते हुए टिस्का ने कहा, 'सॉरी-गलती हो गई।' टिस्का ने दूसरे ट्वीट में कहा, 'खुशी है कि आप लोगों ने मजा किया! यह सच में मेरी गलती थी, क्षमा करें .. इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू पर और हमारे बाकी दल पर गर्व नहीं है।' एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि यह एक गलती थी। उन्होंने माफी मांगी और चानू को बधाई दी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3iKlW0t
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म