Freddy: Kartik Aaryan के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, Ekta Kapoor ने लगाया बड़ा दांव

Kartik Aaryan ropes in Freddy produced by Ekta Kapoor: बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते स्टार बने हुए हैं। फिल्म स्टार की बढ़ती पॉपुलेरिटी के चलते उन्हें कई फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के लिए अप्रोच कर रहे हैं। जिसकी वजह से इन दिनों एक्टर के हाथों में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। अब कार्तिक आर्यन की एक नई फिल्म का ऐलान हुआ है। फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने कार्तिक आर्यन को अपनी अगली फिल्म फ्रेडी (Freddy) के लिए साइन किया है। इसके साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है।

एकता कपूर ने अपने फिल्म प्रोडक्शन बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर कहा, ‘हम फिल्म फ्रेडी में एक नए सदस्य का आधिकारिक ऐलान कर बेहद खुश हैं। हम इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।’ इस फिल्म को वीरे दी वेडिंग फेम डायरेक्टर शशांक घोष डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त 2021 से शुरू होने वाली है। एकता कपूर की इस पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं।

इन फिल्मों में बिजी हैं कार्तिक आर्यन

फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर ने अपनी फिल्म कैप्टन इंडिया का ऐलान किया था। इससे पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यनारायण की कथा को लेकर भी फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बड़ा ऐलान किया। इन दोनों फिल्मों के अलावा एक्टर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म धमाका को लेकर भी बिजी हैं। जबकि उनकी फिल्म भूल भूलैया 2 की शूटिंग करीब-करीब पूरी हो चुकी है। इतना ही नहीं, वो अल्लू अर्जुन-पूजा हेगड़े स्टारर साउथ फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए कार्तिक आर्यन मेकर्स की पहली पसंद है। तो क्या आप कार्तिक आर्यन की इन फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3rMRQ0v
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म