Pawandeep Rajan गाने के बीच भूल गए लिरिक्स और Raj Kundra ने बताया कमाई का 'सीक्रेट' राज, ये रहा बीते हफ्ते का Viral Content

बीते हफ्ते सोशल मीडिया पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सारे वीडियोज और फोटोज वायरल हुए। इनमें इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) सिंगर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के लिरिक्स भूलने के वीडियो से लेकर राज कुंद्रा (Raj Kundra) केस में बिजनेसमैन का पुराना वीडियो शामिल है। इसके अलावा टाइगर 3 (Tiger 3) के लिए सलमान खान (Salman Khan) की तैयारियों का वीडियो भी काफी वायरल हुआ। हमारी इस खास वीकली रिपोर्ट में जानिए बीते हफ्ते का पूरा वायरल कंटेंट...

गाने के बीच पवनदीप राजन भूले लिरिक्स

बीते रविवार को इंडियन आइडल 12 का धर्मेंद्र और अनिता राज स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। इस एपिसोड ने पवनदीप राजन ने 'होठों से छूलो तुम' गजल गाई थी। इसी दौरान वे लिरिक्स भूल गए और गाना बीच में ही बंद कर दिया। इसके बाद सीजन की ही एक और सिंगर सायली कांबले ने उनका साथ देते हुए बीच से गाना शुरू किया। ये वीडियो काफी वायरल हुआ और फैंस ने मेकर्स को काफी ट्रोल किया। आप भी देखिए...

टाइगर 3 के लिए सलमान खान की तैयारियां

सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' खासी चर्चा में रहती है। इसी हफ्ते सलमान खान ने एक वीडियो शेयर कर फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया और फैंस को अपनी तैयारियों की झलक भी दिखा दी। इस वीडियो में वे जिम में पसीना बहा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा कि लगता है, ये शख्स टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग ले रहा है। ये वीडियो काफी वायरल हुआ। आप भी देखिए...

कपिल के शो से राज कुंद्रा का वायरल वीडियो

इसी हफ्ते बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में अरेस्ट किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर उनके पुराने ट्वीट और वीडियोज वायरल हुए। इसी कड़ी में कपिल शर्मा कॉमेडी शो से राज का एक पुराना वीडियो काफी देखा गया। इसमें कपिल राज से कमाई का सीक्रेट जानना चाह रहे हैं। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...

दिशा परमार ने ससुराल में मारी एंट्री

इसी महीने 16 जुलाई को राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मेडियाबपर काफी वायरल हुई थी। इसके बाद दिशा ने राहुल के घर यानी कि अपने ससुराल में पहली बार प्रवेश किया। इस दौरान वे काफी हंसती और खुश नजर आईं। ये वीडियो भी काफी देखा गया। देखिए वायरल वीडियो...

कुशाल टंडन के रेस्ट्रॉन्ट की खस्ता हालात

टीवी सीरियल 'बेहद' फेम एक्टर कुशल टंडन ने पिछले साल एक नया रेस्ट्रॉन्ट खोला था। उन्होंने फरवरी में रेस्ट्रॉन्ट खोला और उसके बाद मार्च में लॉकडाउन लग गया। वहीं अब मुंबई में बारिश तबाही मचा रही है। ऐसे में उनका रेस्ट्रॉन्ट भी इससे अछूता नहीं रह है। मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश ने उनके रेस्ट्रॉन्ट की हालत खराब कर दी है। तूफान से उनके रेस्ट्रॉन्ट को काफी नुकसान हुआ है। इसकी तस्वीर भी काफी वायरल हुई। देखिए..

kushal tandon कुशाल की इंस्टा स्टोरी

from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3eRr0ik
https://ift.tt/3zCXXav

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म