Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद बहन Shamita Shetty ने बांटा Shilpa Shetty का गम, शेयर की इमोशनल पोस्ट
Raj Kundra's arrest in pornography case: Shilpa Shetty's Sister Shamita Shetty shares Instagram post: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। कुछ समय पहले ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को अश्लील फिल्में बनाकर उनको मोबाइल ऐप पर लोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस समय राज कुंद्रा मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के हिरासत में हैं। पुलिस राज कुंद्रा से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के घर पर भी छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने शिल्पा शेट्टी का भी बयान दर्ज किया है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर किया था।
इसी बीच शिल्पा शेट्टी को उनकी बहन शमिता शेट्टी का साथ मिल गया है। इस बुरे समय में शमिता शेट्टी अपनी बहन शिल्पा को सहारा दे रही हैं। कुछ समय पहले ही शमिता शेट्टी ने अपनी बहन के लिए एक पोस्ट शेयर की है। इसके साथ ही शमिता शेट्टी अपनी बहन की फिल्म हंगामा 2 का भी जमकर प्रमोशन करती नजर आईं।
फिल्म हंगामा 2 का पोस्टर शेयर करते हुए शमिता शेट्टी ने लिखा, ऑल द बेस्ट माय डार्लिंग मुंकी...। 14 साल बाद आप फिल्म हंगामा 2 के जरिए वापसी कर रही हैं। मुझे पता है कि फिल्म की पूरी टीम ने कितनी मेहनत की है। आई लव यू..। आपने अपनी जिंदगी में काफी कुछ देखा है। जिंदगी में ऐसे बहुत से उतार चढ़ाव तो आते ही रहते हैं। मुझे पता है कि आप बहुत मजबूत हैं। मुझे पूरा यकीन है कि ये समय भी ऐसे ही गुजर जाएगा। मेरी तरफ से आपको और हंगामा 2 की पूरी टीम को बहुत शुभकामनाएं...।
देखें शमिता शेट्टी की पोस्ट-
राज कुंद्रा को लेकर गहना विशिष्ठ ने किए चौंकाने वाले खुलासे-
इसी बीच राज कुंद्रा मामले में गहना विशिष्ठ ने बड़ा बयान दे दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गहना विशिष्ठ ने कहा, राज कुंद्रा ने कभी भी किसी को पोर्ट फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मजबूर नहीं किया। राज कुंद्रा का बिजनेस पूरी दुनिया में फैला हुआ है। राज कुंद्रा के एप के लिए शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे और मेरे जैसी और कई अदाकाराओं ने काम किया है। ये बात गलत है कि राज कुंद्रा ने किसी के साथ जबरदस्ती की है। पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा झूठ बोल रही हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2TDFqeQ
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment