Amy Jackson ने मंगेतर George Panayiotou के साथ रिश्ता किया खत्म? शादी से पहले ही बन चुकी हैं बच्चे की मां
क्या बॉलीवुड की विदेशी बाला एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने अपने मंगेतर जॉर्ज पानायिटू (George Panayiotou) ने रिश्ता खत्म कर लिया है? सोशल मीडिया पर एमी के एक कदम से लोग ये कयास लगा रहे हैं। एमी जैक्सन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मंगेतर जॉर्ज के साथ वाली सभी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट कर दिए हैं। इसके बाद से एमी के फैंस एकदम शॉक्ड हैं। हालांकि अभी दोनों की ओर से ही इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
एमी साल 2015 से जॉर्ज के साथ रिश्ते में थीं। 2019 में ही एमी ने इंस्टा पर अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान किया। अपने रिश्ते के ऐलान के थोड़े ही दिन बाद साल 2019 में दोनों शादी से पहले ही एक बच्चे के पैरेंट्स बन गए। दोनों के घर एंड्रियास नाम के बेटे का आगमन हुआ। दोनों ने साल 2020 में शादी करने का फैसला किया था लेकिन अचानक कोरोना आ गया और सब प्लान चौपट हो गया। इसके बाद दोनों ने साल 2021 में शादी करने का प्लान बनाया। हालांकि अब एमी के इस नए कदम ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
एमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जॉर्ज के प्रपोजल, सगाई और बाकी तमाम तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर एमी और जॉर्ज के अलग होने की खबरें आग की तरह दौड़ रही हैं। इस खबर के बाद फैंस खासे परेशान हैं। वहीं एमी के फैंस दुआ कर रहे हैं कि ये खबर झूठी हो और दोनों का रिश्ता खत्म ना हो। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो एमी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने सिंह इज ब्लिंग, रोबोट 2.0, एक दीवाना था और फ्रीकी अली जैसी फिल्मों में काम किया है। वैसे आप एमी के इस कदम को लेकर क्या कहना चाहते हैं? हमें कमेंट करके बताइए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3zKWfUC
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment