Raj Kundra और Shilpa Shetty को एक और झटका, नियम तोड़ने के लिए SEBI ने ठोका ₹3 लाख का जुर्माना

पोर्नोग्राफी केस सामने आने के बाद राज कुंद्रा (Raj Kundra) और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) मुसीबत में फंस गए हैं। आए दिन पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और फिलहाल राज न्यायिक हिरासत में हैं। बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा था कि इस मामले में अभी शिल्पा को क्लीन चिट नहीं दी गई है। अब इस कपल को एक और झटका लगा है। शेयर मार्केट का नियमन करने वाली संस्था सिक्यॉरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने शिल्पा और राज पर 3 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।

शिल्पा और राज की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज को इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और संस्था ने कपल पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। शेयर मार्केट में निवेशकों के हितों की रक्षा करने के लिए सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग पर रोक लगाई हुई है। इनसाइडर ट्रेडिंग वो ट्रेडिंग है जब किसी कंपनी के मैनेजमेंट से जुड़ा कोई आदमी बाकी कंपनियों की अंदरूनी जानकारी के आधार पर उसके शेयर खरीद या बेचकर गलत तरीके से मुनाफा कमाता है। सेबी ने इसी पर रोक लगाई हुई है क्योंकि आम शख्स को कंपनियों के बारे में अंदरूनी जानकारी नहीं होती है और इस कारण वे पैसे का नुकसान करवा बैठते हैं। इसी के चलते सेबी ने राज, शिल्पा और वियान पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

मालूम हो, पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई को गिरफ्तार किए जाने के बाद राज को 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया और इसके बाद रिमांड को 27 जुलाई तक कर दिया गया। राज ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की लेकिन कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी और राज को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल वे जेल में हैं और उनके वकील अब जमानत के लिए हाई कोर्ट में अर्जी लगाएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3zLWpuB
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म