Porn Racket केस में Raj Kundra को कोर्ट से बड़ा झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोर्न रैकेट केस में कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई चल रही थी और जज ने फैसला देते हुए अश्लील वीडियो बनाने के केस में राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनके साथ राज के दोस्त रेयान थोर्पे को भी 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। 19 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद से ही राज कुंद्रा कई दिनों से पुलिस की कस्टडी में थे।

राज कुंद्रा के वकील ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। वकील का कहना था कि इस केस में जांच खत्म हो गई है और इस आधार पर राज को अब जमानत दी जानी चाहिए। हालांकि कोर्ट ने इस अर्जी को खारिज करते हुए राज को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सुनवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि उन्हें राज कुंद्रा की 7 दिन की हिरासत और दी जाए।

आपको बता दें कि पोर्न रैकेट का मामला इसी साल की शुरुआत में फरवरी महीने में सामने आया था। पुलिस को शिकायत मिली थी कि मुंबई में पोर्न फिल्में बनाने का पूरा रैकेट चल रहा है जिसमें फिल्मों में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं को फिल्मों में काम का लालच देकर अश्लील फिल्में शूट करवाई जाती हैं। इसके बाद पुलिस ने लगातार 5 महीने तक जांच करके मामले के कथित मुख्य साजिशकर्ता राज कुंद्रा तक पहुंची और उन्हें अरेस्ट किया। राज कुंद्रा के साथ इस केस में 11 और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने राज की पत्नी शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3i83vDX
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म