Himachal Pradesh landslide Tragedy: Kangana Ranaut की फैन की मृत्यु, अदाकारा ने दी श्रद्धांजली
Kangana Ranaut fan died in Himachal Pradesh landslide Tragedy: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुए भूस्खलन में 9 लोगों की जान चली गई। इन 9 लोगों में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की एक फैन भी शामिल थी, जो उनके साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी हुई थी। कंगना रनौत अपनी फैन की मृत्यु से बेहद दुखी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उसे श्रद्धांजली अर्पित की है। डां. दीपा मेहता नाम की इस महिला फैन की मृत्यु की खबर ने कंगना रनौत को भावुक कर दिया है।
अदाकारा कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘दीपा बहुत ही अच्छी फैन थी। वो मुझे प्यारे पत्र और गिफ्ट भेजती थी। वो मेरे मनाली वाले घर पर भी आई थी। यह बहुत ही दुखद खबर है, जिससे मैं काफी दुखी हूं। भगवान दीपा की आत्मा को शांति दें।’
कंगना रनौत के अलावा फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने भी दीपा की मौत पर दुख जाहिर किया है। विवेक ने ट्वीट में लिखा है, ‘हे भगवान... मैं भरोसा नहीं कर सकता हूं कि दीपा अब नहीं रही। 8 घंटे पहले तक वो मुझे तस्वीरें भेज रही थी। वो कितनी प्यारी और अवेयर महिला थी। मेरे पास दुख जाहिर करने के शब्द नहीं हैं। भगवान उसके परिवार को हिम्मत दें।’
कंगना रनौत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों विदेश में अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में कंगना रनौत जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस परफॉर्म करती दिखेंगी, जिनके लिए वो इन दिनों कड़ी मेहनत कर रही हैं। कंगना रनौत अपनी ट्रेनिंग की वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन वीडियोज को देखकर साफ है कि कंगना रनौत बॉलीवुड की बिगेस्ट महिला एक्शन एंटरटेनर बनाने की कोशिश में हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3zvC4cQ
https://ift.tt/3y1xwL4


Comments
Post a Comment