Entertainment News Of The Week: Jiah Khan केस में बढ़ी Sooraj Pancholi की मुश्किल, Sunil Pal पर भड़के Manoj Bajpayee
Entertainment News Of The Week: इस हफ्ते भी बॉलीवुड के गलियारे में कई बड़ी खबरों ने लाइमलाइट बटोरी हैं। इस पूरे हफ्ते बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आती रही हैं। वहीं दूसरी तरफ मनोज वाजपेयी और ऋतिक रोशन भी विवादों में घिरते नजर आए। बॉलीवुड लाइफ हर हफ्ते आपको इन खबरों का ब्योरा हफ्ते के आखिर में देता है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानने के लिए पढ़े हमारी ये खास रिपोर्ट-
जिया खान की मां ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में केस ट्रांसफर होने पर दिया बयान
दिवंगत फिल्म अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) की मां राबिया (Rabia Khan) ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) केस की सुनवाई ट्रांसफर किए जाने पर खुशी जताई है। राबिया बिना थके अपनी बेटी जिया खान के मौत मामले की लड़ाई लड़ रही हैं। करीब 8 साल बाद इस केस को सीबीआई की विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस परा राबिया खान ने कहा, 'इस मामले में मेरी बेटी जिया का कोई दोष नहीं था। अब कोर्ट ने एक सही फैसला लिया है। सीबीआई नौ साल बाद महाराष्ट्र पुलिस से सबूत हासिल करेगी। सीबीआई के पास स्कारमैन की रिपोर्ट है, विशेषज्ञों की फोरेंसिक रिपोर्ट है, उन्हें यह विश्लेषण करने के लिए फोरेंसिक को सबूत भेजने की जरूरत है।
सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी को कहा गिरा हुआ आदमी
टीवी के जाने माने कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने हाल ही में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को 'गिरा हुआ इंसान' बताया था। सुनील पॉल ने मनोज बाजपेयी के लिए 'बदतमीज' शब्द का भी इस्तेमाल किया था। ये बयान सामने आने के बाद मनोज बाजपेयी ने सुनील पॉल को करारा जवाब दे डाला है। हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने कहा, 'लोगों के पास इस समय जॉब नहीं हैं। मैं भी इस समस्या से जूझ चुका हूं। ऐसे हालात में हमें मेडिटेशन करना चाहिए।'
इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म बैल बॉटम
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म बैल बॉटम (Bell Bottom) की रिलीज का आखिरकार मेगा ऐलान हो गया है। अक्षय कुमार ने ये वीडियो जारी कर लिखा है, 'मिशन- मैं आप सभी को थियेटर्स में एंटरटेन करने जा रहा हूं, दिन - अगस्त 19, 2021, इस दिन बेल बॉटम का ऐलान होगा।'
ऋतिक रोशन ने पूछा कियारा आडवाणी से पर्सनल सवाल
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करके कोहराम मचा दिया है। अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को टैग कर पूछा है, ‘हे, कियारा आडवाणी क्या ये अच्छा लग रहा है?’ इस पोस्ट को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद ये दोनों सितारे साथ में कोई फिल्म करने जा रहे हैं।
दिवाली 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे सलमान और शाहरुख खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि दिवाली 2022 में शाहरुख खान और सलमान खान की कड़ी टक्कर होने वाली है। शाहरुख खान की फिल्म पठान दिवाली 2022 को रिलीज होनी है। इसी बीच खबर आ रही है कि अब सलमान खान भी अपनी फिल्म भाईजान को दिवाली 2022 के मौके पर ही रिलीज करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान खान की 'भाईजान' की टक्कर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान' (Pathan) से हो सकती है। मेकर्स 'पठान' को भी आगे साल दिवाली पर रिलीज करने की सोच रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3C4Rk2v
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment