Jiah Khan की मां ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में केस ट्रांसफर होने पर दिया बयान, कहा, 'उसे बिना शक मारा... '

Jiah Khan’s mother opens up on Sooraj Pancholi's case transferred to Special CBI court: दिवंगत फिल्म अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) की मां राबिया (Rabia Khan) ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) केस की सुनवाई ट्रांसफर किए जाने पर खुशी जताई है। राबिया बिना थके अपनी बेटी जिया खान के मौत मामले की लड़ाई लड़ रही हैं। करीब 8 साल बाद इस केस को सत्र न्यायालय ने सीबीआई की विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिया है। इस परा राबिया खान ने कहा, 'मासूम जिया का कोई दोष नहीं था। अब कोर्ट ने एक समझदारी भरा फैसला लिया है। सीबीआई नौ साल बाद महाराष्ट्र पुलिस से सबूत हासिल करेगी। सीबीआई के पास स्कारमैन की रिपोर्ट है, विशेषज्ञों की फोरेंसिक रिपोर्ट है, उन्हें यह विश्लेषण करने के लिए फोरेंसिक को सबूत भेजने की जरूरत है कि क्या सिर्फ बांधने वाला पट्टा जिया पर चोटों के निशान लगा सकता है। हम सच्चाई जानने की उम्मीद करते हैं क्योंकि जिया कभी भी अपनी जान नहीं ले सकती थी। उसे एक उचित संदेह से परे मार दिया गया था।'

जिन्हें जानकारी नहीं है उन्हें बता दें कि अदाकारा जिया खान की मृत्यु 3 जून 2013 को हुई थी। उन्हें जुहू स्थित अपने बेडरुम के पंखे पर झूलते हुए पाया गया था। शुरुआत में अदाकारा की मौत को सुसाइड बताया गया था। लेकिन बाद में अदाकारा की मां राबिया ने उनकी बेटी के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर मर्डर का आरोप लगाया। साल 2018 में मुंबई की अदालत ने सूरज पंचोली को जिया खान को मौत के लिए उकसाने का दोषी पाया।

जिया खान एक ब्रिटिश अमेरिकन एक्ट्रेस थी। जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साल 2007 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म निशब्द के जरिए डेब्यू किया था। इसके बाद वो गजनी में आमिर खान के अपोजिट नजर आई थी। जिया खान का फिल्मी करियर खास आगे नहीं बढ़ पाया था। इन फिल्मों के अलावा वो चांस में डांस और हाउसफुल में नजर आई थी। जो उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3leyxf7
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म