'ठीक नहीं थे Shilpa Shetty और Raj Kundra के रिश्ते', Sherlyn Chopra का दावा, 'गंदी हरकत' करते हुए राज कुंद्रा ने खुद उगला था सच !!

Sherlyn Chopra claims Shilpa Shetty and Raj Kundra were in a complicated relationship: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफी केस के मामले में बुरी तरह फंस चुके हैं। वो इस वक्त जेल में है। इस बीच राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। अब अदाकारा शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। अदाकारा ने दावा किया है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते ठीक नहीं थे। इतना ही नहीं, अदाकारा शर्लिन चोपड़ा का दावा है कि इस बारे में खुद राज कुंद्रा ने उन्हें बताया था।

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि राज कुंद्रा एक दफा बिना उन्हें बताए उनके घर आ धमके। ये बात मार्च 2019 की है। जब उन दोनों के बीच किसी बात पर टेक्स्ट पर लड़ाई हुई थी। जिसके बाद राज कुंद्रा घऱ आकर उनके साथ जबरदस्ती करने लगे। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को किस करना शुरू कर दिया। उन्होंने राज कुंद्रा से कहा कि वो शादीशुदा आदमी के साथ एन्वॉल्व नहीं होना चाहती है। न ही वो अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशन को मिक्स करना चाहती हैं। जिस पर राज कुंद्रा ने उन्हें बताया था कि उनके और शिल्पा शेट्टी का रिश्ता काफी 'कॉम्पलीकेटेड' है। शर्लिन चोपड़ा ने पोर्ट्ल को बताया कि राज कुंद्रा ने उन्हें कहा था कि वो जब भी घर पर रहते हैं तब वो दुखी होते हैं।

शर्लिन चोपड़ा के मुताबिक इसके बाद वो राज कुंद्रा के चंगुल से खुद को छुड़ाकर बाथरूम में भाग गई और उन्होंने अपने आप को लॉक कर दिया। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि वो उस दिन बहुत डर गई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि उस वक्त राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 384, 415, 420, 540 और 354 (a) (b) (d), 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ydgF8g
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म