Raj Kundra केस में बढ़ीं Shilpa Shetty की मुश्किलें, क्राइम ब्रांच ने गवाह के तौर पर दर्ज किया इस एक्ट्रेस का बयान
अश्लील फिल्म बनाने के केस में राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी की भूमिका पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिल्पा इस पूरे मॉड्यूल की एक्टिव सदस्य रही होंगी। हालांकि राज को अरेस्ट करने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अभी तक इस मामले में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस के इस बयान से माना जा रहा था कि एजेंसी ने एक्ट्रेस को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है। हालांकि मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने एक और बयान दिया है जिससे शिल्पा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने कहा कि अभी शिल्पा को क्लीन चिट नहीं दी गई है और मामले की जांच लगातार जारी है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा, 'शिल्पा शेट्टी को अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है। हर तरह के संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में खातों के लेनदेनों की जांच के लिए फॉरेंसिक ऑडिटर्स नियुक्त किए गए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वियान इंडस्ट्री (राज कुंद्रा की कंपनी) के बाकी डायरेक्टर्स को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इस केस में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को भी गवाह के तौर पर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।'
Pornography case | Shilpa Shetty hasn't been given clean chit yet. All possibilities/angles are being probed. Forensic auditors are appointed and they are looking into the transactions of all accounts in this case: Mumbai Crime Branch official
— ANI (@ANI) July 27, 2021
इससे पहले मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मिलिंद भारंबे ने कहा था, 'हमें इस मामले में अभी तक शिल्पा शेट्टी की किसी भी तरह की भूमिका नजर नहीं आई है। हम जांच कर रहे हैं। हम सभी पीड़ितों से अनुरोध करते हैं कि वे आगे आएं और क्राइम ब्रांच से संपर्क करें। हम उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई करेंगे।' पुलिस के इस बयान से माना जा रहा था कि पुलिस ने मामले में शिल्पा को क्लीन चिट दे दी है। हालांकि अब शक की सुई फिर से शिल्पा की ओर घूम गई है।
We have not been able to any find any active role (of Shilpa Shetty) yet. We are investigating. We'll appeal to the victims to come forward and contact the Crime Branch Mumbai. We'll take appropriate action: Milind Bharambe, Joint Commissioner of Police, Mumbai pic.twitter.com/CBgHVs4cnk
— ANI (@ANI) July 20, 2021
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3f3Dqnl
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment