इस गाने को लेकर Asha Bhosle और Mohammed Rafi पर लगी थी ₹500 की शर्त, गाने के बाद R. D. Burman ने विनर से कही थी ये बात
हमारी खास पेशकश 'संडे स्पेशल सॉन्ग स्टोरी' (Sunday Special Song Story) में हम आपको आपके पसंदीदा एवरग्रीन गानों से जुड़ी यादगार बातें बताते हैं। आज हम आपको साल 1966 में आई फिल्म 'तीसरी मंजिल' के हिट गाने 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा' से जुड़ा मशहूर किस्सा बताएंगे। क्या आपको पता है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त आशा भोसले (Asha Bhosle) और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) पर 500 रुपये की शर्त लगी थी कि कौन ये गाना बेहतर गाता है। किसने लगाई थी ये शर्त और फिर कॉम्पिटिशन में कौन जीता? हमारी खास रिपोर्ट में जानिए...
दरअसल इस गाने के कंपोजर आरडी बर्मन ने आशा भोसले को बताया कि आपको गाने में 'आ आ आजा, आ आ आजा' करना है। उनके मुंह से सुनकर आशा भोसले टेंसन में हो गईं कि ऐसा तो मैं नहीं कर पाउंगी। गाने से जुड़ा शानदार किस्सा आशा भोसले ने इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर शेयर किया। आशा ने बताया कि इस गाने के दौरान मुझ पर और रफी पर 500-500 रुपये लगे थे। फिल्म के प्रोड्यूसर नासिर साहब ने कहा कि रफी अच्छा गाएगा और पंचम ने कहा कि आशा भोसले अच्छा गाएंगी। ये सुनकर मैं दीदी लता मंगेशकर के कमरे में गई। उस वक्त मैं डर रही थी। मैंने लता दीदी से कहा कि ये गाना मुझे गाना है और उसमें मुझे ऐसे करना है। मुझे डर लग रहा है। इस पर मुझे लता जी ने कहा कि तुम ये मत भूलो कि तुम मंगेशकर हो। जाओ, गाना अच्छा गाओगी।'
आगे आशा भोसले कहती हैं, 'ये गाना रफी साब अपने गले से गाया था और मैंने ये गाना अपने पेट से गाया था। इस दौरान मेरे पेट की नसें फूल गई थीं। इस तरह से मैं ये शर्त जीत गई और ये 500 रुपये पंचम दा को मिल गए।' इसके बाद आरडी बर्मन ने आशा से कहा कि ऐसे गाने तुम ही गा सकती हो और अगर तुमने ऐसे गाने गाना बंद कर दिया तो मैं ऐसे गाने बनाने ही छोड़ दूंगा। ये थी हमारी इस हफ्ते की संडे स्पेशल सॉन्ग स्टोरी। आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताइए और सुनते जाइए ये एवरग्रीन सॉन्ग जिसमें नजर आए थे शम्मी कपूर और आशा पारेख...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2UDd8ld
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment