Randeep Hooda को मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, UN के ब्रांड एंबेसडर के पद से धोना पड़ा हाथ

Radhe: Your Most Wanted Bhai Star Randeep Hooda removed as ambassador of UN after his Joke on Mayawati goes viral: फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai) में अपने शानदार अभिनय के चलते वाहवाही बटोरने वाले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणदीप हुड्डा, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद गुस्साए लोग रणदीप हुड्डा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का ये भी मानना है कि रणदीप हुड्डा को मायावती से माफी मांगनी चाहिए। इसी बीच यूएन ने रणदीप हुड्डा को लेकर हो रहे इस विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कुछ समय पहले ही यूएन ने रणदीप हुड्डा को अपने ब्रांड एम्बेसडर के पद से हटा दिया है।

फरवरी 2020 से रणदीप हुड्डा संयुक्त राष्ट्र की जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण संबंधी संधि (सीएमएस) के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर काम कर रहे थे। ऐसे में यूएन ने रणदीप हुड्डा को जोरदार झटका दे दिया है। सीएमएस की ऑफिसियल वेबसाइट ने कुछ समय पहले ही एक बयान में जारी किया है।

इस बयान में कहा गया है, सीएमएस सचिवालय को रणदीप हुड्डा की वीडियो में की गई टिप्पणी आपत्तिजनक लग रही है। रणदीप हुड्डा का ये वीडियो संयुक्त राष्ट्र के मूल्यों को नहीं दर्शा रहा है। अब से रणदीप हुड्डा संयुक्त राष्ट्र के दूत के तौर पर काम नहीं कर सकेंगे। बता दें कि रणदीप हुड्डा का वायरल हो रहा वीडियो 9 साल पुराना है।

देखें रणदीप हुड्डा की तस्वीरें-

एक मीडिया हाउस की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में रणदीप हुड्डा मायावती पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। साल 2012 में रणदीप हुड्डा ने एक इवेंट के दौरान ये बात कही थी। रणदीप हुड्डा का ये वीडियो केवल 43 सेकंड का है। अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हो रहा है। हालांकि रणदीप हुड्डा की तरफ इस इस मुद्दे पर किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3fsKVVI
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म