Aanand L Rai की फिल्म से भी बाहर हुए Kartik Aaryan? जानें डायरेक्टर का जवाब
Kartik Aaryan lost Aanand L Rai Film: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारे हैं, जिनके साथ सभी हीरोइनें काम करने का ख्वाब देखती हैं। कार्तिक आर्यन की क्यूटनेस का ही कमाल है कि हर कोई उनका दीवाना है और वो इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में गिने जाने लगे हैं। कार्तिक आर्यन की लोकप्रियता जितनी जल्दी बढ़ी है, वैसा इस समय के किसी स्टार के साथ नहीं हुआ है। हालांकि अब उनके सितारे गर्दिश में जाते दिख रहे हैं। कार्तिक आर्यन को लेकर 31 मई के दिन यह खबर सामने आई है कि उन्हें आनंद एल राय (Aanand L Rai) ने अपनी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
दोस्ताना 2 (Dostana 2) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बैनर की फिल्म से बाहर होने के बाद यह तीसरी फिल्म है, जिससे कार्तिक का पत्ता साफ हुआ है। ऐसे में कार्तिक आर्यन को चाहनेवाले फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आनंद एल राय और कार्तिक आर्यन एक गैंगस्टर फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले थे। इस फिल्म का डायरेक्शन आनंद एल राय का एक असिस्टेंट करने वाला था।
एक सूत्र ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा है, कार्तिक आर्यन ने जब से करण जौहर की फिल्म छोड़ी है, तब से ही बाकी निर्माता उनसे कटे-कटे घूम रहे हैं। आनंद कुमार की फिल्म से बाहर होना कार्तिक के लिए बड़ा झटका है।
मीडिया में आईं रिपोर्ट्स से परेशान होकर आनंद एल राय ने इस बारे में बात की है। आनंद एल राय ने बताया है कि वो कई अभिनेताओं के साथ चर्चा में हैं और उनके पास कई कहानियां हैं। किसी अभिनेता से मिलने का मतलब यह नहीं होता है कि उसे फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है।
वैसे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन की जगह आनंद एल राय ने आयुष्मान खुराना को अपनी फिल्म में साइन करने का फैसला किया है। आयुष्मान खुराना भी इंडस्ट्री के चमकते सितारे हैं और उन्होंने आनंद एल राय के बैनर के साथ पहले भी काम किया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3vHXi5W
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment