बिना प्रोड्यूसर्स को बताए Goodbye Freddy के लिए नया डायरेक्टर खोज रहे थे Kartik Aaryan? मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता
गुरुवार को आई एक खबर ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फैंस को झटका दिया। खबर थी कि कार्तिक को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुडबाय फ्रेडी' (Goodbye Freddy) से बाहर कर दिया है। इस फैसले के पीछे की वजह कार्तिक के फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव को बताया गया। कार्तिक आर्यन चाहते थे कि फिल्म की स्क्रिप्ट बदली जाए जबकि फिल्म साइन करते वक्त कार्तिक ने स्क्रिप्ट अप्रूव कर दी थी।
हालांकि अब आ रही खबरें हैरान करने वाली हैं। खबरें हैं बात केवल स्क्रिप्ट तक ही सीमित नहीं है। कार्तिक आर्यन चाहते थे कि फिल्म के डायरेक्टर अजय बहल को हटाया जाए। पीपिंगमून की खबर की मानें तो इतना ही नहीं, कार्तिक आर्यन ने बिना प्रोड्यूसर्स को बताए कई बाकी फिल्ममेकर्स से इस काम के लिए बात तक कर ली थी। यानी बिना रेड चिलीज को बताए कार्तिक आर्यन 'गुडबाय फ्रेडी' के लिए डायरेक्टर खोज रहे थे। इसके बाद ही रेड चिलीज ने कार्तिक को बाहर करने का फैसला किया है। अब इसमें कितनी सच्चाई है, ये तो कार्तिक आर्यन ही बता सकते हैं।
बात करें इस फिल्म की तो गुडबाय फ्रेडी में कार्तिक के अपॉजिट कटरीना कैफ नजर आने वाली थीं लेकिन अब नए हीरो की तलाश की जा रही है। ये फिल्म एक सोशल कॉमेडी फिल्म है और इसकी शूटिंग जून से शुरू होने वाली थी। अच्छी बात ये रही कि फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई थी और ऐसे में प्रोडक्शन हाउस को ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ा। वहीं कार्तिक ने भी फिल्म के लिए ₹2 करोड़ का साइनिंग अमाउंट वापस लौटा दिया है। इससे पहले ऐसे ही स्क्रिप्ट बदलाव को लेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने भी कार्तिक को 'दोस्ताना 2' से बाहर कर दिया था। साथ ही धर्मा के कार्तिक को ब्लैकलिस्ट करने की भी खबरें थीं।
IT'S OFFICIAL... #KaranJohar chooses to maintain a dignified silence regarding the controversy surrounding #Dostana2... OFFICIAL STATEMENT... pic.twitter.com/xoeSGJeHA7
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 16, 2021
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3uy7dJU
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment