Akshay Kumar की बेटी Nitara ने किया Twinkle Khanna का खतरनाक मेकओवर, होंठ की जगह नाक पर लगाई लिपस्टिक

Akshay Kumar's Wife Twinkle Khanna Shows her Funny Makeover Photo By Daughter Nitara: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ट्विंकल खन्ना अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन दिनों भी ट्विंकल खन्ना लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ट्विंकल खन्ना अपने लेटेस्ट मेकओवर की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। ट्विंकल खन्ना के मेकओवर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है।

ट्विंकल खन्ना का मेकओवर करने वाली कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी नितारा (Nitara) है। इस बात का खुलासा खुद ट्विंकल खन्ना ने किया है। कुछ समय पहले ही ट्विंकल खन्ना ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'मेरे मेकओवर का एक और दिन बीत गया। मेरे लिए ये मेकओवर किसी सजा से कम नहीं है।मेरी बेटी मेकअप आर्टिस्ट बनने की तैयारी कर रही है। वो बात अलग है कि उसका इस फील्ड में कोई फ्यूचर नहीं है।'

तस्वीर में ट्विंकल खन्ना के चेहरा लिपस्टिक से पुता नजर आ रहा है। नितारा ने अपनी मम्मी के होठों की जगह नाक पर लिपस्टिक लगाई है।नितारा ने ट्विंकल खन्ना का मेकओवर करने के लिए काजल का भी इस्तेमाल किया है। ट्विंकल खन्ना की ये तस्वीर वाकई काफी खतरनाक लग रही है। फैंस ट्विंकल खन्ना के लुक को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सितारे भी ट्विंकल खन्ना की पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

देखें ट्विंकल खन्ना की पोस्ट-

ट्विंकल खन्ना की पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा, ताहिरा कश्यप और सिकंदर खेर जैसे सितारों ने नितारा की सराहना की है। ये सभी सितारे नितारा की तारीफ करते नजर आए। सोशल मीडिया पर ट्विंकल खन्ना की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। लोग नितारा को क्रिएटिव बता रहे हैं। बता दें इन दिनों ट्विंकल खन्ना लोगों की मदद करने में जुटी हुई हैं। कुछ समय पहले ही ट्विंकल खन्ना ने ऑक्सीजन के 100 कंसंट्रेटर डोनेट किए थे। ताकि ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सके।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3c07q1W
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म