Arunita Kanjilal ने मेकअप रूम में Pawandeep Rajan को किया मिस और सालों बाद Rakhi Sawant से मिले Mika Singh, ये रहा बीते हफ्ते का VIRAL CONTENT
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बीते हफ्ते कई सारी तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इनमें इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) कंटस्टेंट अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) के मेकअप रूम के वीडियो से लेकर राखी सावंत-मीका (Mika Singh) के सालों बाद रीयूनियन होने वाला वीडियो तक शामिल है। इसके अलावा युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वयरक हुआ जिसमें वे एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं। यहां जानिए बीते हफ्ते का वायरल कंटेंट देखिए...
मेकअप रूम से अरुणिता कांजीलाल का वीडियो
बीते हफ्ते इंडियन आइडल 12 कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल का एक वीडियो काफी वायरल हुआ। इसमें अरुणिता कांजीलाल परफॉर्मेंस से पहले मेकअप रूम में मेकअप करवा रही हैं। ये वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ। फैंस ने कहा कि अरुणिता मेकअप रूम में पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) को मिस कर रही हैं। इससे पहले वायरल हुए मेकअप रूम वीडियो में अरुणिता के साथ पवनदीप भी थे। देखिए वायरल वीडियो...
युविका चौधरी का विवादित वीडियो
बीते हफ्ते में एक्ट्रेस युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ। इस वीडियो में वे एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर युविका की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। मामला बढ़ता देख खुद युविका ने तो माफी मांगी ही। इसके बाद पति प्रिंस नरूला ने भी युविका के वीडियो पर माफी मांगी।
राखी सावंत और मीका का रीयूनियन वीडियो
किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी होने के सालों बाद मीका सिंह और राखी सावंत आमने-सामने हुए। इस दौरान दोनों में तकरार नहीं बल्कि काफी बातें हुईं। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। साथ ही राखी सावंत ने तो मीडिया के सामने ये कहा कि वे दोनों अब दोस्त हैं। ये वीडियो काफी वायरल हुआ। आप भी देखिए...
दिशा परमार का अनोखा मेकअप वायरल
बाीते हफ्ते सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दिशा परमार की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। इनमें उन्होंने लाउड मेकअप किया हुआ है। इन तस्वीरों में दिशा परमार गुलाबी रंग का आईशैडो लगाए हुए नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग का ये ग्लिटर बेस्ड आईशैडो इतना लाउड है कि लोगों ने उन्हें मेकअप का ज्ञान दे दिया। ये तस्वीरें काफी वायरल हुईं, आप भी देखिए...
रणदीप हुड्डा का 'दलित विरोधी' वीडियो
सोशल मीडिया पर रणदीप का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। वे एक प्रोग्राम में कई महिलाओं के बीच बैठे हैं और मायावती पर जोक कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया और लोगों ने रणदीप हुड्डा को दलित विरोधी कहा।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3fyOF83
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment