Akshay Kumar की Bell Bottom को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला, ओटीटी प्लेटफॉर्म ही होगी पहली च्वाइस, टीम इस दिन करेगी घोषणा

Akshay Kumar's Bell Bottom direct to digital premiere on Amazon Prime: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आगामी थ्रिलर 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) की रिलीज के बारे में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो, टीम ने डिज़्नी+ हॉटस्टार और अमेजन प्राइम जैसे डिजिटल दिग्गजों के साथ सीधे डिजिटल प्रीमियर के लिए बातचीत शुरू कर दी है। ट्रेड में यह भी चर्चा है कि फिल्म का इंडिपेंडेंस डे वीकेंड के दौरान ओटीटी प्रीमियर होगा।

पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार, ये अनिश्चित समय हैं और इसलिए फिल्म की रिलीज को लेकर कई विकल्प सामने हैं। मई के महीने में 'बेल बॉटम' की टीम अपनी फिल्म की मार्केट वैल्यू जानने के लिए अमेजन और हॉटस्टार दोनों से बात कर रही थी। हॉटस्टार के अधिकारियों के लिए भी फिल्म की स्क्रीनिंग की गई और उनसे फिल्म को लेकर शानदार प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, निर्माताओं ने अपने डिजिटल पार्टनर के रूप में अमेजन के साथ बने रहने का फैसला किया है।

लोगों के मन में अभी भी यही सवाल है कि क्या बेल बॉटम का प्रीमियर सीधे अमेजन प्राइम पर होगा? तो बता दें ऐसा बिलकुल नहीं हैं। निर्माताओं ने 'बेल बॉटम' के लिए थिएट्रिकल और डिजिटल दोनों विकल्प खुले रखे हैं। जून के अंत तक वे इस जासूसी की रिलीज को लेकर आखिरी फैसला लेंगे। यदि सिनेमा हॉल नहीं खुलते हैं या सिनेमाघरों को फिर से खोलने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिलती है तो ये फिल्म 15 अगस्त के मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया, कागजी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए ऑन-ग्राउंड सिनेरियो के आधार पर जून के अंत तक फैसला किया जाएगा।

अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' के दो अलग-अलग प्राइसेस के साथ दो कॉन्ट्रैक्ट हैं। एक प्राइम पर एक पोस्ट थियेट्रिकल रिलीज और दूसरा एक ही प्लेटफॉर्म पर सीधे डिजिटल प्रीमियर। हालांकि अभी इन चीजों पर कोई साइन नहीं हुए हैं। यह केवल फिल्म को रिलीज करने का मीडियम है। रिलीज की प्लानिंग के बारे में जुलाई के महीने के आसपास घोषणा की जा सकती है। इस समय टीम लोगों के माइंडसेट को माप रही है। वो यह देखना चाहते हैं कि लोग फिल्म को देखने के लिए अभी भी सिनेमाघरों के बारे में सोच रहे हैं या नहीं। 'बेल बॉटम' के अलावा अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' भी रिलीज के लिए अटकी पड़ी है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3c4ArcZ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म