Indoo Ki Jawani के प्रोड्यूसर Ryan Stephen का हुआ निधन, Alia Bhatt, Kiara Advani और Varun Dhawan समेत इन सेलेब्स ने व्यक्त किया शोक

Indoo Ki Jawani producer Ryan Stephen Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म 'इंदु की जवानी' (Indoo Ki Jawani) के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन (Ryan Stephen) का शनिवार को निधन हो गया। रेयान के निधन की खबर सुनने के बाद से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके दोस्तों को बहुत बड़ा झटका लगा है। रेयान का निधन की वजह का खुलासा अभी तक हो पाया है। रेयान इलेक्ट्रिक एपल्स एंटरटेनमेंट के को-फाउंडर थे और उन्होंने देवी, इंदु की जवानी जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। रेयान की निधन की खबर सामने आने के बाद आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, मनोज बाजपेयी और वरुण धवन जैसे कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर रेयान को श्रद्धांजलि दी है।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिवंगत निर्माता की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'शांति से आराम करो रयान।' दूसरी ओर 'इंदु की जवानी' स्टार कियारा (Kiara Advani) भी रयान के आकस्मिक निधन से दुखी हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे सबसे प्यारे रेयान भी जल्द चले गए।' आदित्य सील ने भी उन्हें याद करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्त बहुत जल्दी चले गए। शांति से आराम करो रेयान।' दीया मिर्जा ने एक नोट के साथ दोस्त और निर्माता के खोने पर शोक व्यक्त किया। उसने लिखा, 'सबसे प्यारा, दयालु, सबसे खूबसूरत आत्मा। विश्वास नहीं होता कि तुम चले गए...जब तक हम रेयान से दोबारा नहीं मिलते।'

मनोज बाजपेयी अपने दोस्त के निधन की खबर सुनकर सदमे में हैं। उन्होंने लिखा, 'इस कोमल आत्मा को जानने वाले हम सभी के लिए यह बहुत चौंकाने वाला है। यह सच नहीं हो सकता !! मैं तुम्हें याद करूंगा मेरे दोस्त रेयान।' नेहा धूपिया ने दिवंगत निर्माता की एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, 'आरआईपी रयान ... दिल दहला देने वाला।' वरुण ने एक पुरानी फोटो के साथ निर्माता को याद किया।

निर्माता बनने से पहले रेयान ने फिल्म 'जिस्म', 'पाप', 'रोग' और 'एलओसी' जैसे प्रोजेक्ट्स पर बतौर पीआर रिप्रेजेंतटेटिव काम किया था। उन्होंने कथित तौर पर एक फिल्म मैगजीन के साथ एक मनोरंजन रिपोर्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया। इंडस्ट्री के कई अन्य सितारे सोशल मीडिया पर दिवंगत निर्माता को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3i1K1B7
https://ift.tt/3p2F64p

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म