Sushant Singh Rajput के दोस्त Sandeep Singh बनाएंगे Veer Savarkar पर फिल्म, निर्देशन के लिए Mahesh Manjrekar से मिलाया हाथ
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह (Sandeep Singh) स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर (Veer Savarkar) पर बायॉपिक बनाएंगे। इसके लिए संदीप ने दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) के साथ हाथ मिलाया है। महेश मांजरेकर फिल्म की कहानी लिखने और इसे डायरेक्ट करने का काम करेंगे। कहानी लिखने में महेश का साथ ऋषि विरमानी देंगे। इस फिल्म को संदीप के साथ मिलकर अमित वाधवानी प्रोड्यूस करेंगे।
वीर सावरकर की 138वीं जयंती पर इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया है। इस फिल्म का शीर्षक 'स्वतंत्र वीर सावरकर' (Swatantra Veer Savarkar) है। कोरोना का माहौल ठीक होते ही मेकर्स फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। अभी फिल्म की कास्ट को लेकर कोई खबर नहीं है।इसकी जानकारी देते हुए संदीप सिंह ने लिखा, 'आजादी के इतिहास की पूरी बात जानना अभी बाकी है। मिलिए स्वतंत्र वीर सावरकर से बहुत जल्द।' देखिए संदीप का पोस्ट...
साथ ही संदीप ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया। इस मौके पर संदीप सिंह ने कहा कि लोग वीर सावरकर को जितना सम्मान देते हैं, उतने ही लोग उनकी आलोचना भी करते हैं। मुझे लगता है कि लोग वीर सावरकर के बारे में पूरा सच नहीं जानते हैं। हम उनके जीवन और यात्रा की एक झलक पेश करेंगे। संदीप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म भी प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि संदीप सिंह तब विवादों में आए थे जब उनके दोस्त सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया था। सुशांत की मौत के बाद से संदीप पुलिस के रडार पर थे।
Filmmaker #SandeepSingh signs @manjrekarmahesh to direct #SwatantraVeerSavarkar. The film to be produced by @thisissandeeps @amitbwadhwani
The makers have announced the film on #VeerSavarkar's 138th Birth Anniversary pic.twitter.com/RSb43oyp00
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 28, 2021
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/34wGIK9
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment