Pathan की शूटिंग के लिए यूरोप जाएंगे Shah Rukh Khan, Salman Khan संग शूट कर सकते हैं धांसू एक्शन सीक्वेंस

SRK to shoot Pathan in Europe: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से पूरा देश परेशान है। देश के सभी व्यापारों में मंदी देखी जा रही है और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी इस मंदी का सामना कर रही है। इंडस्ट्री की कई धांसू फिल्में बनकर तैयार हैं लेकिन कोरोना की वजह से इन्हें थिएटर में रिलीज नहीं किया जा रहा है। निर्माताओं ने कुछ महीनों पहले खुले लॉकडाउन के दौरान कई बिग बजट फिल्में शुरू की थीं, जिनकी शूटिंग कोरोना की दूसरी लहर की वजह से अटक गई है। कोरोना से बिगड़े हालात कब तक ठीक होंगे, यह किसी को नहीं पता है, जिस कारण कई निर्माता अपनी फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। जहां तक रुकी हुई फिल्मों की शूटिंग की बात है तो निर्माता उन देशों का रुख करने को तैयार हैं, जहां हालात सामान्य हैं।

ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यशराज बैनर अपनी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर पठान (Pathan) की आगे की शूटिंग यूरोप के तीन देशों में करेगा। आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने देश के हालात देखकर यह फैसला लिया है। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, यशराज बैनर की अपकमिंग फिल्म पठान का अगला शेड्यूल विदेश में शूट होगा।

सूत्र के अनुसार, ‘फिल्म पठान यूरोप के तीन देशों में शूट होगी। प्रोडक्शन हाउस ने किन-किन देशों का चुनाव किया है, यह अभी तक नहीं पता है। इन देशों के बारे में कुछ भी कहना अभी थोड़ा मुश्किल है। यूरोपियन कंट्रीज के नए नियमों को देखते हुए इन देशों का चुनाव किया जाएगा। आदित्य चोपड़ा यूरोप की उड़ान भरने से पहले पूरी टीम के वैक्सीन लेने का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स कुछ टीम भारत से लेकर जाएंगे और कुछ क्रू मेंबर्स वहीं से हायर करेंगे।’

सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, ‘फिल्म पठान का 60 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है। फिल्म की 40 प्रतिशत शूटिंग विदेश में पूरी होगी। फिल्म के बड़े-बड़े एक्शन सीन्स आखिरी शेड्यूल में पूरे किए जाएंगे। आदित्य चोपड़ा फिल्म को हॉलीवुड स्टाइल में शूट कर रहे हैं और खास ध्यान रख रहे हैं कि फिल्म में किसी प्रकार की कमी न रह जाए।’ फिल्म पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और सलमान खान भी दिखाई देंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3vFYxm7
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म