KRK ने Salman Khan से माफी मांगने से किया साफ इनकार, बोले 'बॉलीवुड में 20 से ज्यादा लोगों मुझे...'

KRK refused to apologize to Salman Khan: बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने कमाल आर खान (Kamaal R Khan) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। भाईजान ने यह मामला अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड' (Radhe: Your Most Wanted Bhai) को नेगेटिव रिव्यू देने के लिए करवाया था। इस मामले में कमाल आर खान ने सलमान खान से माफी मांगने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपना काम कर रहे हैं।

हालांकि इंडिया फोरम के करीबी सूत्र ने बताया कि सलमान ने केआरके के खिलाफ मानहानि और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कराया है। अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक नए वीडियो में केआरके ने कहा कि वह किसी से माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। इसके अलावा शुक्रवार को ट्वीट्स की एक सीरीज में केआरके ने दावा किया कि इस लड़ाई में में बॉलीवुड के 20 से ज्यादा लोग इस मामले में उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, '20 से अधिक बॉलीवुड लोगों ने मुझे अपना सपोर्ट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि वे वह नहीं कर पाए जो मैं कर रहा हूं। वे सभी सीधे उनसे (सलमान खान) से पंगा नहीं लेना चाहते थे। वे उन्हें अपना दुश्मन बनाने से डरते हैं। मैंने बस यही कहा-आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद!'

दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा, 'अब मुझे परवाह नहीं है कि इसका रिजल्ट क्या होगा लेकिन मैं उन सभी लोगों के लिए लडूंगा। मैं इतने लोगों को निराश नहीं कर सकता हूं। मैं उनका भरोसा नहीं तोडूंगा।'

सलमान खान की फिल्म 'राधे' में दिशा पाटनी (Disha Patani), रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) जैसे कई कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों के साथ-साथ जी5 पर भी रिलीज हुई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2TmCEKd
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म