Ajay Devgn ने जुहू में खरीदा 60 करोड़ का बंगला, बने बिग बी के पड़ोसी
Ajay Devgn bought new bungalow: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार कोरोना काल में लगातार नए घर खरीद रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन दिनों प्रॉपर्टी सस्ती हो गई है, जिस कारण कलाकार इस सेक्टर में इन्वेस्ट कर रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से प्रॉपर्टी सेक्टर ठप्प पड़ा है, जिस कारण बिल्डर्स कम कीमत में भी बिल्डिंग बेच रहे हैं। प्रॉपर्टी खरीदने वाले कलाकारों में जो नया नाम जुड़ा है, वो अजय देवगन (Ajay Devgn) का है, जिन्होंने मुंबई के जुहू इलाके में एक नया बंगला खरीदा है।
मीडिया में सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन ने 60 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा है। यह बंगला खरीदते ही वो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अक्षय कुमार (AKshay Kumar) के पड़ोसी बन गए हैं। बताया जा रहा है कि अजय देवगन का नया बंगला 590 स्क्वायर फीट में फैला है। यह बंगला उनके पुराने घर से ज्यादा दूर नहीं है।
अभी अजय देवगन अपने पुराने घर शक्ति में रहते हैं जो कापोज को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में है। अजय देवगन का यह पुराना घर भी जुहू इलाके में ही है। अजय देवगन ने अपना जो नया घर खरीदा है वो उसी लाइन में है, जहां जिसमें उनका पुराना घर है। अजय देवगन के पीआरओ ने इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है कि सिंघम ने प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट किया है।
सोर्स ने बताया है कि अजय देवगन ने जो नया बंगला खरीदा है, उसकी कीमत 60-70 करोड़ के आसपास है। अजय देवगन इन दिनों फिल्मों से ज्यादा बिजनेस में ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अजय देवगन जहां एक तरफ प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर रहे हैं, वहीं वो फिल्में भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। उनके बैनर में इन दिनों कई फिल्मों का निर्माण हो रहा है, जिनमें से कुछ में वो हैं और कुछ में दूसरे एक्टर्स नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/34vK00z
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment