ड्रग केस में NCB ने किया Sushant Singh Rajput के दोस्त Siddharth Pithani को गिरफ्तार, सुलझेगी एक्टर के सुसाइड की गुत्थी?
बॉलीवुड ड्रम कार्टेल केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया है। एनसीबी ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) को गिरफ्तार किया है। एनसीबी की टीम ने सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। एनसीबी की टीम सिद्धार्थ को हैदराबाद से मुंबई ला रही है। सुशांत की मौत के बाद से ही उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पुलिस के रडार पर थे।
सिद्धार्थ पिठानी ही वो शख्स थे जिन्होंने सबसे पहले सुशांत के शव को पंखे से लटका देखा था। इसके बाद पिठानी ने ही पुलिस को फोन किया था। सुशांत के फैंस दावा करते हैं कि सुशांत की मौत में सिद्धार्थ का भी हाथ शामिल है। अब देखना होगा कि एनसीबी को सिद्धार्थ क्या कुछ बताते हैं। हालांकि साफ कर दें कि ये गिरफ्तारी ड्रग्स केस में की गई है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस से अभी तक इसका कोई लिंक सामने नहीं आया है।
Narcotics Bureau Control arrests Siddharth Pathani from Hyderabad in the drugs case linked to Bollywood actor Sushant Singh Rajput's death: NCB
— ANI (@ANI) May 28, 2021
सुशांत की मौत के बाद से पुलिस कई बार सिद्धार्थ से पूछताछ कर चुकी है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने सगाई की है। सिद्धार्थ की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। बीते दिनों सुशांत के फ्लैटमेट सैमुअल हॉकिप ने भी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की थी और इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया जमकर वायरल हुई थीं। आपको बता दें कि बीते साल 14 जून के दिन सुशांत का शव उनके फ्लैट में पंखे से लटका मिला था और इसके बाद पूरा बॉलीवुड सन्न रह गया था। इसके बाद से ही मामले में सीबीआई, एनसीबी और ईडी लगातार जांच कर रही हैं। इसी कड़ी में एनसीबी में बीते साल दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह समेत कई स्टार्स से पूछताछ की थी। अब देखना है कि इस गिरफ्तारी से मामला किस ओर घूमता है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3fSswAD
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment