कोर्ट में बोलती हुई बंद तो Kamaal R Khan ने ट्विटर पर दी Salman Khan को 'धमकी', खुलेआम किया 7 जून के बाद पोल खोलने का ऐलान

हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने कमाल आर खान (Kamaal R Khan) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। खबरें थीं कि सलमान खान एंड टीम ने फिल्म राधे (Radhe) को नेगेटिव रिव्यू देने की वजह से ये मामला दर्ज करवाया था लेकिन बात अलग है। गुरुवार को मामले पर कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद सलमान खान की लीगल टीम डीएसके लीगल ने पूरा मामला बताया। सलमान के वकील ने बयान जारी कर बताया कि मीडिया में केस को लेकर रिपोर्ट है कि राधे को दिए नेगेटिव रिव्यू की वजह से केआरके के खिलाफ केस किया गया है। ये गलत है।

बयान में आगे कहा गया है कि केआरके ने अपने कई वीडियोज और ट्वीट्स में सलमान खान को लेकर उल्टी सीधी बातें बोली हैं। केआरके ने सलमान खान को करप्ट, उनके ब्रैंड बीइंग ह्यूमन को फ्रॉड बताया था। केआरके ने दावा किया कि बीइंग ह्यूमन मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त है। पिछले कई महीनों में कथित फिल्म क्रिटिक केआरके ने केवल अटेंशन पाने के लिए सलमान खान के खिलाफ कई बातें बोली हैं। इस पर कमाल खान के वकील ने कोर्ट में कहा कि केआरके अगली तारीख तक सलमान खान को लेकर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करेंगे। अब देखना है कि मामले में आगे क्या होता है।

केस की सुनवाई होने के बाद केआरके ने ट्वीट कर सलमान खान को धमकी दे दी है। केआरके ने लिखा, 'कोर्ट के आदेश के मुताबिक मैं सलमान खान और इस केस के बारे में कोई बात नहीं कर सकता। इस कारण मैं सलमान की लीगल टीम के बयान का जवाब नहीं दे सकता लेकिन मैं 7 जून 2021 के बाद 20 मिनट के वीडियो के जरिए उनको जवाब दूंगा। अब आर या पार की होगी।' देखिए केआरके का ट्वीट....

आपको बता दें कि सलमान खान की टीम की ओर से नोटिस मिलते ही केआरके ने उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। साथ ही केआरके ने लिखा कि सम्माननीय सलीम खान साहब, मैं यहां पर सलमान खान का करियर या फिल्म बर्बाद करने के लिए नहीं हूं। मैंने केवल मजाक के लिए फिल्म का रिव्यू किया था। अगर मुझे पता होता कि मेरे रिव्यू से सलमान खान प्रभावित होंगे तो मैं रिव्यू करता ही नहीं। अगर वो मुझे रिव्यू न करने के लिए कहते तो मैं रिव्यू नहीं करता। हालांकि बाद में मामला बढ़ने पर केआरके ने ट्वीट डिलीट कर दिया।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3fqUfcz
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म