Radhe Box Office Update: इंग्लैंड में चला भाईजान का जादू, 13 दिनों में कमा डाले इतने रुपये
Radhe Box Office Update: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने ईद के मौके पर अपनी फिल्म राधे (Radhe) रिलीज की थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला। फिल्म क्रिटीक्स ने राधे की आलोचना जरूर की लेकिन भाईजान के फैंस ने इसे खूब पसंद किया। सलमान खान फिल्म राधे में पुलिस ऑफिसर के अवतार में दिखाई दिए और जमकर एक्शन किया। सलमान खान के फैंस काफी समय से उनका एक्शन अवतार देखने के लिए उत्साहित थे और राधे ने उनके दिलों को करार दिया।
सलमान खान की राधे ने केवल भारतीय दर्शकों का ही नहीं बल्कि विदेशी दर्शकों का भी जमकर मनोरंजन किया। ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की राधे ने यूके में अच्छी कमाई की है। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि राधे ने यूके के थिएटर्स में 13 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और अब तक वहां कुल मिलाकर 2.75 लाख रुपये कमा लिए हैं। कोरोना काल के समय में भाईजान की फिल्म विदेश में ऐसे आंकड़े दर्ज करा रही है, जिसका श्रेय सलमान खान के स्टारडम को ही दिया जाना चाहिए।
फिल्म राधे में सलमान खान के अपोजिट दिशा पाटनी (Disha Patani) दिखाई दी थीं। दिशा पाटनी का क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है। इन दोनों के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, गौतम गुलाटी और मनवीर गुर्जर जैसे कलाकार भी नजर आए।
फिल्म राधे का डायरेक्शन प्रभुदेवा ने किया है, जो सलमान खान के साथ वांटेड और दबंग 3 जैसी फिल्में बना चुके हैं। साल 2009 में सलमान खान के करियर को प्रभुदेवा (Prabudeva) की फिल्म ने ही एक नई उड़ान दी थी। इसके बाद उनका करियर आगे ही बढ़ता चला गया। वांटेड के बाद ही सलमान खान का गोल्डन पीरियड शुरू हुआ था, जो आजतक चल रहा है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3i4JcHO
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment