Kartik Aaryan को एक और झटका, Karan Johar की Dostana 2 के बाद Shah Rukh Khan की Freddy से हुए OUT
बीते कुछ समय में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को झटके पर झटके लग रहे हैं। पहले उन्हें 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) से बाहर किया गया और फिर करना जौहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन ने उन्हें बैन कर दिया। अब ताजा खबरें कार्तिक आर्यन और फैंस को और भी बुरी लग सकती हैं। खबरें हैं कि कार्तिक आर्यन को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज (Red Chillies Entertainment) ने अपनी अगली फिल्म से बाहर कर दिया है।
'फ्रेडी' (Freddy) नाम की इस फिल्म में कार्तिक और कटरीना (Katrina Kaif) एक साथ नजर आने वाले थे। फिल्म इन्फॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के मुताबकि, कार्तिक आर्यन को इस फिल्म से बाहर करने की वजह दोस्ताना 2 वाली ही है। कार्तिक ने एक बार फिर से स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग की है जबकि फिल्म साइन करते वक्त उन्होंने स्क्रिप्ट पर हामी भर दी थी। अच्छी बात ये रही कि फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई थी। ऐसे में मेकर्स को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। दोस्ताना 2 के लिए तो कार्तिक 20 दिन की शूटिंग भी कर चुके थे।
मीडिया पोर्टल ने दावा किया है कि कार्तिक ने 2 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट लौटा दिया है। अब फिल्म के लिए नया हीरो खोजा जा रहा है। अब इस मामले ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है। लोगों का कहना है कि जानबूझकर कार्तिक को फिल्मों से निकाल जा रहा है। कार्तिक को एक आउटसाइडर होने की कीमत चुकानी पड़ रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कार्तिक के साथ जानबूझकर सुशांत सिंह राजपूत जैसा बिहेव किया जा रहा है।
खबरें हैं कि कार्तिक के गैर-पेशेवर व्यवहार की वजह से उन्हें फिल्म से निकाला गया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग शाहरुख खान और करण जौहर को जमकर सुना रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि कार्तिक के साथ दोनों ने मिलकर बहुत गलत किया है। इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके बताइए...
#KartikAaryan loses one more film after #Dostana2... This time @RedChilliesEnt has ousted the actor from their Ajay Bahl-directed upcoming project #Freddie because of his unprofessional behavior— he wanted the script changed, after having approved of it while signing the film!
— Rahul Raut (@Rahulrautwrites) May 27, 2021
One of the first things Kartik's done after coming to Mumbai was to go to Mannat to get a glimpse of SRK. Like millions of others. I hope you know who you're crushing here SRK. It's a guy you inspired to be an actor. You deserve a better idol K.
— Riot Control (@ControlRiot) May 27, 2021
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/34oIoFz
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment