Tiger 3: Aditya Chopra और Shridhar Raghavan ने लिखी भाईजान के लिए स्क्रिप्ट, Tiger और Zoya को दुनिया भर में ले जाने का है इरादा
Tiger 3: Script written by Aditya Chopra and Shridhar Raghavan for Salman Khan: इस मार्च में सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina kaif) ने बहुप्रतीक्षित एक्शन पैक्ड थ्रिलर 'टाइगर 3' के पहले शेड्यूल की शुरुआत की। रिपोर्ट्स की मानें तो इस जोड़ी के साथ बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraaan Hashmi) भी शामिल हुए। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म में इमरान मुख्य विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में इमरान एक आईएसआई एजेंट के करैक्टर को निभाएंगे और उनका सामना इंडियन टाइगर अविनाश सिंह राठौर से होगा।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर 3 आदि की फिल्म है और उन्होंने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर तीसरी किस्त की कहानी लिखने का फैसला किया। बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक होने के नाते आदि और श्रीधर इस लिगेसी को आगे ले जाएंगे। उन्होंने कई आइडियाज पर काम किया। फिल्म की कहानी एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के आईडिया को फॉलोअप करती दिखाई देंगी। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया है कि फिल्म का टाइटल 'टाइगर 3' पहले दो पार्ट्स की तरह ही प्रभावशाली है।
आदि और श्रीधर न केवल फिल्म को पैमाने पर ले जाना चाहते हैं बल्कि कहानी में बहुत सी चीजें लेकर आने वाले हैं। कहानी इस तरह से सामने आएगी है कि टाइगर और जोया दुनिया भर के कई देशों की यात्रा करते दिखाई देंगे। इस वजह यह है कि वे फरार हैं और फिल्म के बड़े हिस्से को यूरोपीय देशों में शूट किया जाएगा। टीम सटीक शूटिंग शेड्यूल को लॉक करने से पहले लॉकडाउन प्रतिबंधों के हटने का इंतजार कर रही है। सूत्र ने बताया कि वाईआरएफ में आदि और उनकी टीम 'टाइगर 3' के पूरे क्रू को भी टीका लगवा रही है ताकि वे काम फिर से शुरू कर सकें।
फिल्म का अगला शेड्यूल जल्द ही सिटी में ही शुरू किया जाएगा, जिसमें उन्होंने एक वेस्टर्न वर्ल्ड कंट्री का निर्माण किया है। इसके बाद फिल्म को बाहर के देशों में शूट किया जाएगा। 'टाइगर 3' 2022 में रिलीज के लिए तैयार है। यह बॉलीवुड का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन इवेंट है। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम द्वारा कंपोज़ किया जा रहा है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3wKm31l
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment