दोस्ती पर बने इस गाने को लेकर हुआ था जमकर बवाल, रातों-रात Anand Bakshi ने लिरिक्स बदल Mohammed Rafi से दोबारा रिकॉर्ड करवाया

बॉलीवुड लाइफ के खास सेगमेंट 'संडे स्पेशल सॉन्ग स्टोरी' (Sunday Special Song Story) हम आपको हर रविवार आपके चहेते गानों के पीछे के अनसुने और इंटरेस्टिंग किस्से बताते हैं। इस कड़ी में आज हम आपको बॉलीवुड में दोस्ती पर बने सबसे बेहतरीन गानों में से एक से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं। ये गाना साल 1977 में आई फिल्म 'धरम वीर' (Dharam Veer) का गाना 'सात अजूबे इस दुनिया में' (Saat Ajoobe Iss Duniya Mein) है। वैसे तो बॉलीवुड में दोस्ती पर कई सारे गाने बने हैं लेकिन जीतेंद्र और धर्मेंद्र पर फिल्माया गया गाना सबका फेवरेट है। आपको शायद ही पता होगा कि इस गाने के रिलीज होते ही देश में महिला संगठनों ने बवाल किया था। चलिए आपको पूरा किस्सा बताते हैं...

जब इस फिल्म का म्यूजिक एलबम रिलीज किया गया तो कुछ ही दिनों में महिला संगठनों ने अपना विरोध करवाना शुरू कर दिया। बाद में मेकर्स ने गाने के बोल बदलकर गाने को फिर से रिकॉर्ड किया और रिलीज किया। इस पूरे विवाद की वजह गाने के कुछ बोल थे। गाने के दूसरे अंतरे में लेखक आनंद बक्शी ने कुछ ऐसा लिख दिया था जिस पर खासा विवाद हुआ था। दरअसल गाने के दूसरे अंतरा कुछ यूं था, 'ये लड़की है या रेशम की डोर है। कितना गुस्सा है, कितनी मुंह जोर है। ढीला छोड़ न देना हंसके, रखना दोस्त लगामें कसके। मुश्किल से काबू में आए लड़की हो या घोड़ी।' बस इसी लाइन 'लड़की हो या घोड़ी' पर जमकर बवाल हुआ था। सुनिए वो लाइनेम जिन पर विवाद हुआ था...

महिला संगठनों ने गाने में महिला की तुलना घोड़ी से करने पर विरोध जताया। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने गीतकार आनंद बक्शी से कहकर दूसरी लाइन लिखवाई। आनंद बक्शी ने मामले की गंभीरता समझते हुए झट से आखिरी लाइन के बोल बदलते हुए लिखा, 'मुश्किल से काबू में आए थोड़ी ढील जो छोड़ी'। इसके बाद गाने के इस सीन को फिर से शूट किया गया। इस गाने को धर्मेंद्र, जीतेंद्र और जीनत अमान पर शूट किया गया है। गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे हैं और आवाज लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी और मुकेश ने दी है। आप भी सुनिए ये सुपरहिट गाना...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3fvYfIX
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म