Entertainment News Of The Week: Sushant Singh Rajput का दोस्त Siddharth Pithani हुआ गिरफ्तार, मलाइका के पड़ोसी बने Arjun Kapoor
Entertainment News Of The Week: Sushant Singh Rajput's Friend Siddharth Pithani arrested: बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई बड़ी घटना होती ही रहती है। इन खबरों की वजह से बॉलीवुड सितारे लोगों की निगाहों में आ जाते हैं। ऐसे में बॉलीवुड लाइफ की पैनी निगाह इन खबरों पर बनी रहती है ताकि आपसे कोई खबर न छूट जाए। हर हफ्ते शनिवार के दिन बॉलीवुड लाइफ आपको इंडस्ट्री की बड़ी और खास खबरों के बारे में जानकारी देता है। इस हफ्ते भी हम आपको बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
एनसीबी ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) को गिरफ्तार किया है। एनसीबी की टीम ने सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। एनसीबी की टीम सिद्धार्थ को हैदराबाद से मुंबई ला रही है। सुशांत की मौत के बाद से ही उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पुलिस के रडार पर थे।
मलाइका अरोड़ा के पड़ोसी बने अर्जुन कपूर
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने बांद्रा इलाके की एक पॉश बिल्डिंग में 20 करोड़ का 4BHK विला खरीदा है। इस विला को खरीदने के बाद अर्जुन कपूर अपनी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पड़ोसी बन गए हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने भी इसी बिल्डिंग में अपना घर लिया है।
कमाल खान ने दी सलमान खान को धमकी
हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने कमाल आर खान (Kamaal R Khan) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। गुरुवार को मामले पर कोर्ट में सुनवाई हुई थी। केस की सुनवाई होने के बाद केआरके ने ट्वीट कर सलमान खान को धमकी दे दी है। सोशल मीडिया पर कमाल आर खान ने सलमान खान के खिलाफ जहर उगला है।
अनुराग कश्यप की हुई एंजियोप्लास्टी
ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो बीते दिन ही बॉलीवुड डायरेक्टर और फिल्म मेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की एंजियोप्लास्टी हुई है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अनुराग के हार्ट में ब्लॉकेज है। डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की है। फिलहाल अनुराग कश्यप की तबीयत ठीक है और वे बेड रेस्ट पर हैं। 48 साल के डायरेक्टर अनुराग कश्यप के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है।
अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु में हुई सत्यदेव और बाहुबली स्टार नस्सर की एंट्री
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म राम सेतु (Ram Setu) में दो साउथ के एक्टर्स की एंट्री हो गई है। ये स्टार्स सत्यदेव (Satyadev) और दिग्गज एक्टर नस्सर (Nassar) हैं। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, फिलहाल दोनों ही स्टार्स के किरदारों के बारे में कोई डीटेल्स नहीं हैं। बस इतना तय है कि दोनों महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3c3IhU9
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment