Kamaal R Khan ने दी 'दबंग' Salman Khan को बर्बाद करने की धमकी, बोले 'सड़क पर ले आऊंगा...'

Kamaal R Khan attacks on Salman Khan after defamatory claims: कमाल आर खान (KRK) इंडस्ट्री के उन लोगों में से हैं जो किसी न किसी वजह से विवादों में घिरे रहते हैं। कमाल आर खान अपने आक्रामक बयानों की वजह से जाने जाते हैं। कुछ समय पहले ही कमाल आर खान ने फिल्म राधे का रिव्यू करते हुए सलमान खान (Salman Khan) पर निशाना साधा था। कमाल आर खान ने कहा था कि सलमान खान की ये फिल्म घटिया है।

ये बयान सामने आने के बाद सलमान खान ने कमाल आर खान के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। हालांकि सलमान खान की लीगल टीम ने केस करने की वजह अलग बताई है। सलमान खान की लीगल टीम ने दावा किया है कि Salman Khan) ने सलमान खान के बीइंग ह्यूमन ब्रांड के खिलाफ जहर उगल रहा था। जिसकी वजह से सलमान खान ये कदम उठाने पर मजबूर हुए हैं।

फिल्म राधे का इस केस से कोई लेना देना नहीं है। जिसके बाद से ही केआरके सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच कमाल आर खान ने एक बार फिर से सलमान खान पर हल्ला बोल दिया है। कमाल आर खान ने दावा किया है कि वो दबंग खान को बर्बाद कर सकते हैं। अपने ट्वीट में सलमान खान का नाम न लेते हुए कमाल आर खान ने लिखा, उन्होंने बहुत लोगों का करियर बर्बाद किया है। जिसने भी उसके खिलाफ बात की है वो बर्बाद हुआ है। अब मैं उसका करियर बर्बाद कर दूंगा। मैं इस इंसान को सड़क पर ले आऊंगा।

देखें केआरके का ट्वीट-

अपने दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा, अब मुझे बॉलीवुड से लगातार कॉल आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो मुझे जान से मरवा देगा। आप भी मेरे लिए परेशान है। इतनी चिंता करने के लिए आपका धन्यवाद...। मैं किसी से नहीं डरता। मैं सच के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा। हालांकि बाद में केआरके ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर प्राइवेसी लगा दी ताकि कोई भी उसके अकाउंट को न देख सके।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3c4aH0o
https://ift.tt/3uxBoRC

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म