Malaika Arora ने John Abraham की तरह पोज देते हुए सुनाई कोरोना संग जंग की दर्दनाक कहानी, कहा ‘मैं टूट गई थी...’
Malaika Arora shared her corona story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर ने कोरोना को मात दे दी है लेकिन कुछ अभी भी इस महामारी से जूझ रहे हैं। इंडस्ट्री में यम्मी मम्मी के नाम से मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी बीते साल कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। कुछ हफ्तों तक इस महामारी का सामना करने के बाद मलाइका अरोड़ा ने कोरोना को मात दे दी। कोरोना को कुछ हफ्तों में हराने वाली मलाइका अरोड़ा लम्बे समय तक चलने फिरने में दिक्कत महसूस करती रहीं। अदाकारा ने अपने ताजा पोस्ट के माध्यम से अपनी कोरोना स्टोरी फैंस के साथ शेयर की है। अदाकारा ने बताया है कि लोग उनकी फिटनेस देखकर कहते हैं कि उनके लिए यह मुश्किल नहीं रहा होगा लेकिन सच्चाई केवल वो ही जानती हैं कि उन्हें कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा?
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो जॉन अब्राहम की तरह दोस्ताना पोज देती दिख रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘लोग कहते हैं कि तुम्हारे लिए कोरोना के बाद दोबारा फिट होना मुश्किल नहीं रहा होगा लेकिन ऐसा नहीं है। कोरोना को मात देने के बाद मेरी इम्यूनिटी बहुत कम हो गई थी और मैं चलने-फिरने में दिक्कत महसूस करती थी। मैं नहीं कहूंगी कि मेरे लिए दोबारा पहले जैसा बनना आसान रहा। मैं शारीरिक रूप से टूट गई थी। पहले हफ्ते जब मैं एक्सरसाइज करती थी तो मेरा शरीर मेरा साथ नहीं देता था लेकिन मैंने हार नहीं मानी। दूसरे हफ्ते से मेरी बॉडी ने साथ देना शुरू किया और फिर कहानी आगे बढ़ती चली गई। अब मुझे कोरोना को मात दिए 32 हफ्ते हो चुके हैं। मैं अब पहले की तरह एक्सरसाइज कर पाती हूं।’
‘कठिन दिनों में मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत चार अक्षर के शब्द HOPE ने दी थी। मुझे उम्मीद थी कि एक दिन सबकुछ ठीक हो जाएगा। आप सभी का शुक्रिया कि आपने मुझे प्यार भरे संदेश भेजे और मेरी हिम्मत बढ़ाई।’
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3vBfnTi
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment